Posts

Showing posts with the label DeshKeMentor

‘देश के मेंटर’ (Desh Ke Mentor) कार्यक्रम में बदलाव किये गये

Image
First Published: January 21, 2022 | Last Updated:January 21, 2022 ‘देश के मेंटर’ कार्यक्रम अक्टूबर 2021 में दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किया गया था। यह कार्यक्रम कक्षा 9, कक्षा 10, कक्षा 11 और कक्षा 12 के छात्रों को मेंटर्स के साथ जोड़ता है। मुख्य बिंदु  राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (National Commission for Protection of Child Rights) ने दिल्ली सरकार से ‘देश के मेंटर’ कार्यक्रम को स्थगित करने की सिफारिश की थी। इसके बाद, दिल्ली सरकार ने इसमें नए फीचर जोड़े हैं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई थी। इसलिए, संबंधित सुझाए गए परिवर्तन किए गए हैं। आयोग द्वारा जताई गई चिंताएं इस कार्यक्रम द्वारा बच्चों और अज्ञात लोगों को एक साथ लाया जाता है। यह बच्चों के लिए सुरक्षा जोखिम पैदा करता है। मेंटर की प्रामाणिकता प्रदान करने के लिए पुलिस सत्यापन (police verification) की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण बच्चों से सम्बंधित अपराध होने की संभावना है। बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम की धारा 13 और धारा 15 के तहत यह चिंताएं व्यक्त की गई हैं।...