'... ताकि 70 रुपये/लीटर पेट्रोल और 60 रुपये मिले डीजल' : तेलंगाना के मंत्री का सुझाव के साथ केंद्र पर निशाना
हैदराबाद: तेलंगाना उद्योग और वाणिज्य मंत्री के टी रामाराव ने बुधवार को केंद्र सरकार से देश भर में पेट्रोल और डीजल पर सेस यानी उपकर समाप्त करने की मांग की है. केंद्र द्वारा राज्य सरकारों से ईंधन पर वैट (मूल्य वर्धित कर) कम करने का आग्रह किया गया था. इस पर अब तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के नेता का ये बयान आया है. देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए तेलंगाना मंत्री के टी रामाराव ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार भी ठहराया है. यह भी पढ़ें ये भी पढ़ें- हरियाणा के कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के बागी तेवर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी के अध्यक्ष बनने से तेवर तीखे के टी रामाराव ने एक ट्वीट कर लिखा कि "ईंधन की कीमतें एनपीए (गैर-निष्पादित संपत्ति) केंद्र सरकार की वजह से बढ़ी हैं. वैट कम नहीं करने के लिए राज्यों का नाम लेना, भले ही हमने इसे कभी नहीं बढ़ाया हो. क्या ये सहकारी संघवाद है. जिसके बारे में आप बात कर रहे हैं नरेंद्र मोदी जी ? तेलंगाना में 2014 से ईंधन पर वैट की वृद्धि नहीं हुई है. इन्होंने आगे लिखा कि आपकी सरकार द्वारा लगाए गए सेस के कारण हमें हमारे उचित हिस्से का 41 प...