हैदराबाद में किया गया ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2022 का आयोजन
First Published: January 9, 2022 | Last Updated:January 9, 2022 24 वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन (National E – Governance Conference) का आयोजन प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG), तेलंगाना राज्य सरकार और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 7-8 जनवरी, 2022 को किया गया। यह सम्मेलन हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, माधापुर में आयोजित किया गया। थीम इस सम्मेलन का आयोजन “India’s Techade: Digital Governance in a Post Pandemic World” थीम के तहत किया गया। ई-गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 इस सम्मेलन के दौरान पुरस्कार भी प्रदान किए गये। यह पुरस्कार 6 श्रेणियों में प्रदान किए गये। 26 ई-गवर्नेंस पहलों को पुरस्कार प्रदान किए गये। यह 6 श्रेणियां हैं डिजिटल परिवर्तन के लिए सरकारी री-इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता, जिला स्तर पर ई-गवर्नेंस में उत्कृष्टता, ई-सेवाओं तक पहुंच को सार्वभौमिक बनाना, नागरिक केंद्रित सेवाओं पर उत्कृष्ट शोध, कोविड-19 प्रबंधन में ICT का उपयोग, उभरती प्रौद्योगिकियों का उत्कृष्ट अंगीकरण। महत्व यह ई-गवर्नेंस पहल...