Posts

Showing posts with the label conjunction

आज रात आसमान में दिखेगा चार ग्रहों का जमघट

Image
सौरमंडल में 29 जनवरी को अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। आज रात को चांद और मंगल ग्रह आपस में एक दूसरे के काफी नजदीक दिखाई देने वाले हैं। भारत में यह खगोलीय घटना रात को 8.34 बजे दिखाई देगी। इस समय पर चांद मंगल के दक्षिण में से गुजर रहा होगा। लेकिन इस दौरान केवल चंद्रमा (Moon) और मंगल (Mars) ही नहीं होंगे बल्कि शुक्र (Venus) भी इनके पास दिखाई देगा।  ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि चांद और मंगल दोनों ही धनु राशि में होंगे। हालांकि नंगी आंखों से यह नजारा देख पाना आसान नहीं होगा, लेकिन अगर आप बिल्डिंग और पेड़ों के पार देख पाएं तो आप इन सभी ग्रहों को एक साथ देख सकते हैं जो एक दूसरे के पास दिखाई देंगे। आप शुक्र ग्रह को भी देख सकते हैं। यहां पर बुध ग्रह भी होगा लेकिन उसकी रोशनी काफी धीमी होगी। इनके बाईं तरफ चमकता हुआ शनि भी देखा जा सकता है।   In The Sky में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार यह नजारा भारत में 8.34pm पर दिखाई देगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह नजारा टेलीस्कोप के फील्ड ऑफ व्यू में एक साथ तो नहीं देखा जा सकेगा लेकिन दूरबीन की सहायता से इसे देखा जा सकता है या फिर नंगी आंखों से भी देखा जा ...