Posts

Showing posts with the label JusticePushpaGanediwala

'नो स्किन टु स्किन कांटेक्‍ट' वाला आदेश देने वाली हाईकोर्ट जज ने दिया इस्‍तीफा : रिपोर्ट

Image
जस्टिस पुष्पा गनेडीवाला ने बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया मुंबई : बॉम्‍बे हाईकोर्ट  की न्यायाधीश पुष्पा गनेडीवाला ने इस्तीफा दे दिया है.यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत ‘‘यौन हमले'' की उनकी व्याख्या को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. हाईकोर्ट  के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि न्यायाधीश पुष्पा गनेडीवाला अभी बॉम्‍बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ की अध्यक्षता कर रही थीं, और उन्होंने बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया.अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले उन्होंने इस्तीफा दिया. सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने उन्हें न तो सेवा विस्तार दिया था और न ही पदोन्नति दी थी. यह भी पढ़ें VIDEO: लखीमपुर खीरी केस में बेटे की जमानत के बारे में जब NDTV ने केंद्रीय मंत्री से पूछा सवाल... जनवरी-फरवरी 2021 में दिए गए उनके विवादित फैसलों के बाद, शीर्ष अदालत के कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति गनेडीवाला को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की अपनी सिफारिश वापस ले ली थी और अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया था.उनका कार्यकाल...