Posts

Showing posts with the label BiharCMNitishKumar

हमला करने वाले पर नहीं होगी कार्रवाई, नीतीश कुमार ने आरोपी के मेडिकल जांच में सहयोग के दिए निर्देश

Image
नीतीश कुमार ने हमला करने के आरोपी के मेडिकल जांच में सहयोग के दिए निर्देश पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा दिल दिखाते हुए खुद पर हमला करने वाले युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई ना करने के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने आरोपी व्यक्ति के विरूद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने और उसकी समस्या को समझकर समाधान करने एवं उसकी चिकित्सा में जरूरी सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया है. यह भी पढ़ें प्रारंभिक जांच में पाया गया है नीतीश कुमार पर हमला करने वाला शख्स बख्तियारपुर के अबू मोहम्मदपुर का रहने वाला है. बातचीत करने पर पता चला कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है. उसके परिजनों ने बताया कि छोटू (हमला करने वाला युवक) की दिमागी हालत ठीक नहीं है. कुछ साल पहले वह दो मंजिला छत्त से कूद गया था, और एक बार फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी कर चुका है. उसकी पत्नी छोड़कर चली गई है और अपने बच्चों के साथ अलग रहती है. बिहार सरकार ने मंत्री मुकेश सहनी को किया बर्खास्त, बीजेपी से बिगड़े थे रिश्ते  बता दें कि नीतीश कुमार के गृहनगर बख्तियारपुर में एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया था, जिसके बाद पुलिस कर्म...

विधानसभा अध्यक्ष पर CM नीतीश कुमार के गुस्से की असल वजह क्या है?

Image
नीतीश कुमार के तेवर से साफ़ है कि उन्हें एक सीमा से अधिक सरकार के कामकाज में दखल पसंद नहीं है. (फाइल फोटो) पटना: बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) जिस तरह से सोमवार को बिहार विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Bihar Assembly Speaker Vijay Kumar Sinha) पर आग बबूला हुए, उससे सभी आश्चर्यचकित हैं और सब उसका असल कारण और इसके राजनीतिक परिणाम को लेकर क़यास लगा रहे हैं. नीतीश कुमार ने विधान सभा अध्यक्ष के खिलाफ जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया और जैसे तेवर दिखाए, इससे पहले तक किसी मुख्य मंत्री ने विधान सभा में आसन के प्रति ऐसे तेवर नहीं दिखाए थे.  यह भी पढ़ें दरअसल, नीतीश कुमार बजट सत्र के दौरान लखीसराय के मामले को जैसे विधान सभा में हर दो से तीन दिन बाद सवाल उठा कर सरकार को घेरने का प्रयास हो रहा है, उससे खासे नाराज़ थे. लखीसराय विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा का निर्वाचन क्षेत्र है. वहाँ सरस्वती पूजा के दौरान कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी से ना केवल सिन्हा बल्कि बिहार भाजपा का नेतृत्व भी नाराज़ था.  इस मामले में विधान...