Posts

Showing posts with the label Dalitgroom

गुजरात : दलित दूल्हे के घोड़ी पर बैठने पर पथराव, 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Image
गढ़ पुलिस थाने में एक दिन बाद गैरकानूनी रूप से एकत्रित होने (आईपीसी की धारा 143), आपराधिक धमकी (506) और एससी/एसटी (अत्याचार रोकथाम) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. ओझा ने बताया, ‘‘जब बारात गांव से गुजर रही थी, तो कुछ अज्ञात लोगों ने दो से तीन पत्थर फेंके, जिनमें दूल्हे का एक रिश्तेदार घायल हो गया. हमने प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच एससी/एसटी शाखा के पुलिस उपाधीक्षक को सौंप दी है.'' उन्होंने बताया कि अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है. प्राथमिकी वीराभाई सेखालिया की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिन्होंने अपने छोटे भाई अतुल की शादी नजदीक के एक गांव की लड़की से सात फरवरी को तय की थी. पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि जब गांव के सरपंच भारतसिंह राजपूत और मोटा के कुछ अन्य प्रतिष्ठित लोगों को पता चला कि अतुल सेखालिया शादी में घोड़ी पर बैठेगा तो उन्होंने दूल्हे के पिता को बुलाया और उनसे ऐसा करने पर अंजाम भुगतने को कहा. जब सेखालिया परिवार नहीं माना तो सरपंच ने रविवार को ग्रामीणों की एक बैठक बुलाई. सेखालिया ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बैठक म...

पहरे में "सेहरा"! मध्‍यप्रदेश में अनुसूचित जाति का दूल्‍हा चढ़ा घोड़ी, लोधी समाज के लोगों ने गांव पर कर दिया हमला

Image
मध्यप्रदेश में आजकल सत्ताधारी बीजेपी नेता बूथ विस्तारक कार्यक्रम में लगे हैं, मीडिया में अनुसूचित जाति या जनजाति के लोगों के घरों में उनके खाने की तस्वीरें भी खूब छपती हैं. मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ऐसे ही एक कार्यक्रम में मंगलवार को पिपरिया में खापरखेड़ा पहुंचे, भगत सिंह अहिरवार के घर खाना खाया. भगत सिंह के मेन्यू में ये बाजरे की रोटी, चने की भाजी, हल्दी की सब्जी, पनीर, बर्रे की रोटी, ज्वार की रोटी थी. ये और बात है कि खाना जियाराम विश्नोई ने बनाया था. खैर नेताजी भोजन तो करते हैं लेकिन उसी मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति के लोग घोड़ी चढ़कर आएं, अपने घर में शादी के जश्न में खाना खाएं, ये कई लोगों को बर्दाश्त नहीं. सागर के गनियारी गांव में अहिरवार जाति का दूल्हा पुलिस की मौजूदगी में घोड़ी पर तो चढ़ गया लेकिन गांव में दबंग लोधियों को ये नागवार था. शाम को बारात गांव से चली गई तो उनके घर पर पथराव, गाड़ियों में तोड़-फोड़ हो गई. नेताजी भोजन तो करते हैं लेकिन उसी MP में अनुसूचित जाति के लोग घोड़ी चढ़कर आएं ये लोगों को बर्दाश्त नहीं गनियारी गांव में दूल्हा पुलिस की मौजूदगी में घोड़ी...