Posts

Showing posts with the label SpaceX

न्‍यूजीलैंड के आसमान में घूमती नीली चीज को लोगों ने समझा एलियन एयरक्राफ्ट, Elon Musk से जुड़ा है सच!

Image
एलियंस की खोज में व्‍याकुल यह दुनिया कई दफा वैज्ञानिक मिशनों को भी उनसे जोड़ देती है। शायद न्‍यूजीलैंड में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रविवार रात न्‍यूजीलैंड के आकाश में लोगों ने सर्पिल आकार में नीली रोशनी को देखा। ज्‍यादातर ने यही कयास लगाए कि वह एक एलियन एयरक्राफ्ट हो सकता है। घटना रविवार शाम 7.30 बजे के आसपास की और नेल्‍सन शहर की बताई जा रही है। बताया जाता है कि वहां लोगों ने आकाश में एक धुंधली सर्पिल आकृति देखी, जो नीले रंग की थी। कई लोगों ने इससे जुड़ी तस्‍वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।   शुरुआती यकीन भले ही एलियन एयरफ्राफ्ट को लेकर है, लेकिन इसे एक अलग तरह की घटना माना जा रहा है। बताया जाता है कि यह अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा लॉन्च किए गए एक रॉकेट की वजह से हुआ है। फाल्‍कन-9 रॉकेट को रविवार की सुबह फ्लोरिडा में केप कैनावेरल से लॉन्‍च किया गया था। यह अपने साथ एक उपग्रह को लेकर गया है, जिसे ऑर्बिट में स्‍थापित किया जाना है।  घटना की तस्‍दीक न्यू प्लायमाउथ एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ने भी अपने फेसबुक पोस्‍ट में की है। बताया है कि आकाश म...

SpaceX के जर्मन मिलिट्री सैटेलाइट का लॉन्च इवेंट आज ऐसे देखें लाइव

Image
SpaceX आज जर्मन रडार सैटेलाइट लॉन्च करने जा रही है जो कि इसके फॉल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का ये इवेंट लाइवस्ट्रीम होने की बात कही गई है। लॉन्च शनिवार को सुबह 10 बजे ET पर निर्धारित है। इसे वेंडनबर्ग स्पेस फोर्स बेस के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स 4 ईस्ट से लॉन्च किया जाएगा जो कि कैलिफॉर्निया में स्थित है।   इवेंट में Falcon 9 रॉकेट SARah-1 नामक सैटेलाइट को लेकर जाएगा और ऑर्बिट में छोड़ आएगा। सैटेलाइट को जर्मन कंपनी Airbus ने जर्मन मिलिट्री के लिए बनाया है। ये रडार सैटेलाइट स्पेस से धरती की निगरानी करेंगे और सैटेलाइट इमेजरी बनाएंगे। लॉन्च को लाइवस्ट्रीम किया जाएगा जैसा कि स्पेसएक्स पहले से करती आई है। लाइवस्ट्रीम में लिफ्ट ऑफ से पहले की तैयारियां भी दिखाई जाएंगी। इनमें फर्स्ट और सेकंड स्टेज की तैयारी भी शामिल होगी। फर्स्ट स्टेज बूस्टर की लैंडिंग भी लाइव दिखाई जाएगी।  आप इस लॉन्च को इंटरनेट के माध्यम से देख सकते हैं। कवरेज लॉन्च के 10 मिनट पहले से शुरू होगी। इसका समय सुबह 10 बजे (ET) रखा गया है। आप इस इवेंट को स्पेसएक्स के यू-ट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इसके लिए ह...

Elon Musk की SpaceX इस हफ्ते बनाएगी नया रिकॉर्ड, 3 दिन में लॉन्‍च होंगे 3 मिशन

Image
एलन मस्‍क की स्‍पेस कंपनी ‘स्‍पेसएक्‍स' (SpaceX) इस वीकेंड एक नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। कंपनी 3 दिन में 3 लॉन्‍च पैड्स से 3 रॉकेट लॉन्‍च करने की हैट्रिक बनाने वाली है। इसकी उल्‍टी गिनती अब शुरू हो गई है। लॉन्चिंग आज यानी शुक्रवार से ही शुरू हो जाएगी। सबसे पहले फ्लोरिडा स्थित नासा (Nasa) के कैनेडी स्‍पेस सेंटर से 53 स्‍टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में स्‍थापित किया जाएगा। इसके बाद शनिवार को कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्‍पेस फोर्स बेस से जर्मन सेना के लिए एक रडार सैटेलाइट को लॉन्‍च किया जाएगा। तीसरा मिशन फ्लोरिडा से ही है, जहां केप कैनावेरल स्‍पेस फोर्स स्‍टेशन से एक कमर्शल कम्‍युनिकेशन सैटेलाइट को लॉन्‍च किया जाएगा।     मिशन सफल होता है, तो यह स्‍पेसएक्‍स की बैक टु बैक 3 उड़ानों को दर्शाएगा। हालांकि कंपनी ने इस साल की शुरुआत में 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच 3 मिशन लॉन्‍च किए थे, लेकिन वह बैक टु बैक नहीं थे। कंपनी ताजा लॉन्‍च के जरिए नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्‍य लेकर आगे बढ़ रही है।  शुक्रवार का मिशन फाल्‍कन 9 रॉकेट के जरिए पूरा करने की तैयारी है। इसे स्टारलिंक 4-19 क...

Elon Musk पर बोलने की सजा! SpaceX ने अपने कई कर्मचारियों को किया टर्मिनेट

Image
स्पेसएक्स (SpaceX) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जिन्‍होंने कंपनी के CEO एलन मस्‍क के व्‍यवहार की अलोचना की थी। साथ ही एक ओपन लेटर लिखने और उसे डिस्ट्रिब्‍यूट करने में मदद की थी। न्‍यू यॉर्क टाइम्‍स ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। हालांकि अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि कितने कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया है। मीडिया रिपोर्टों में दावा है कि स्पेसएक्स के प्रेसिडेंट ग्वेने शॉटवेल ने एक ई-मेल में बताया है कि कंपनी पत्र मामले की जांच करते हुए कई कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया है। स्‍पेसएक्‍स ने इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा है।  रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्‍पेसएक्‍स कर्मचारियों के एक ग्रुप ने अधिकारियों को लिखे इंटरनल लेटर में एलन मस्‍क के व्‍यवहार पर बात की थी। साथ ही यह भी कहा था कि स्‍पेसएक्‍स को खुद को एलन मस्‍क के पर्सनल ब्रैंड से अलग कर लेना चाहिए। पत्र में कहा गया था कि स्पेसएक्स को काम करने के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए सभी नेतृत्व को समान रूप से जिम्मेदार ठहराएं। साथ ही अस्वीकार्य व्यवहार पर समान रूप से प्रतिक्रिया दें। गौरतलब ह...

Boeing की बड़ी कामयाबी, ISS से पृथ्‍वी पर लौटा स्‍टारलाइनर… अब होगी SpaceX से टक्‍कर!

Image
तीन साल की देरी के बाद लॉन्‍च हुआ बोइंग (Boeing) का पहला स्‍पेस मिशन पूरा हो गया है। इसका ‘स्‍टारलाइनर कैप्‍सूल', इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से सुरक्षित पृथ्‍वी पर लौट आया। स्‍थानीय समय के अनुसार, 25 मई की शाम 6:49 बजे स्टारलाइनर कैप्सूल ने न्यू मैक्सिको में अमेरिकी सेना की वाइट सैंड्स मिसाइल रेंज (WSRM) के वाइट सैंड्स स्पेस हार्बर में लैंडिंग की। इसके साथ ही बोइंग की मानवरहित ऑर्बिटल टेस्ट फ्लाइट 2 (OFT-2) का सफल समापन हो गया। इस मिशन का मकसद भविष्‍य में बोइंग के स्‍पेसक्राफ्ट में अं‍तरिक्ष यात्रियों को ले जाना है। अमेरिकी एयरोस्‍पेस की दौड़ में कई प्राइवेट कंपनियां मुकाबला कर रही हैं। बोइंग भी इनमें शामिल है। उसका यह मिशन एलन मस्‍क के स्‍पेस वेंचर ‘स्‍पेसएक्‍स' को चुनौती देगा।   स्टारलाइनर कैप्‍सूल ने 19 मई की शाम ‘यूनाइटेड लॉन्च अलायंस' के एटलस वी रॉकेट पर उड़ान भरी थी। करीब 24 घंटे के बाद उसने आईएसएस पर डॉक किया था, जो बोइंग के लिए एक बड़ी कामयाबी थी। इससे पहले दो बार बोइंग को इस मिशन को टालना पड़ा था। पहली बार, साल 2019 में सॉफ्टवेयर फेल होने से लॉन्‍च नहीं हो...

आज रात 12 बजे धरती पर लौटेगा Boeing Starliner, NASA को होगा बड़ा फायदा

Image
नया बोइंग स्टारलाइनर (Boeing Starliner) कैप्सूल बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए अपनी पहली मानव रहित यात्रा से पृथ्वी पर वापसी करने के लिए तैयार हो गया है। यह व्हीकल भविष्य में NASA के अपकमिंग वाहन के रूप में अपनी उड़ान भरेगा। स्टारलाइनर ने फ्लोरिडा में केप कैनावेरल यूएस स्पेस फोर्स बेस से एक हफ्ते पहले अपनी टेस्ट फ्लाइट शूरू की थी। CST-100 Starliner का ISS से अनडॉक और धरती के लिए वापसी का समय दोपहर 2:36 बजे (EDT), यानी सुबह 12:06 (IST) के लिए सेट किया गया था, जिसके बाद इसे धरती में कदम रखने के लिए पांच घंटे का समय लगेगा। समाचार एसेंजी Reuters की रिपोर्ट कहती है कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो मिशन की समाप्ति इस कैप्सूल शेप की शिप एक एयरबैग-कुशन वाले पैराशूट के साथ व्हाइट सैंड्स, न्यू मैक्सिको के पास रेगिस्तान पर 6:49 बजे PDT (7:19 am IST, गुरुवार) लैंड करेगा। स्टारलाइनर को पिछले गुरुवार को बोइंग-लॉकहीड मार्टिन के जॉइंट वेंचर United Launch Alliance द्वारा डेवलप Atlas V रॉकेट के साथ ऊपर कक्षा में ले जाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य ISS के साथ डॉक करना थ...

3 साल की देरी के बाद Boeing की अंतरिक्ष की दौड़ कल सुबह, लॉन्‍च होगा स्टारलाइनर, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Image
अमेरिकी एयरोस्‍पेस की दौड़ में कई प्राइवेट कंपनियां मुकाबला कर रही हैं। इनमें बोइंग (Boeing) भी शामिल है, जो एक मानव रहित अंतरिक्ष यात्री कैप्सूल की टेस्टिंग करने और स्‍पेस सेक्‍टर में अपनी प्रतिष्‍ठा को बेहतर बनाने में लगी है। बीते दिनों हमने आपको बताया था कि 19 मई को CST-100 स्टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट को इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन के लिए लॉन्‍च किया जाना है। नासा के अंतरिक्ष यात्रियों और अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बोइंग का स्टारलाइनर स्‍पेस कैप्सूल, इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) के लिए अपने मानव रहित लॉन्‍च के लिए तैयार है। यह लॉन्‍च काफी वक्‍त से पेंडिंग है, जिसका फायदा एलन मस्‍क के स्‍पेस वेंचर स्‍पेसएक्‍स को हुआ है। लॉन्‍च का वक्‍त भारतीय समय के मुताबिक, 20 मई सुबह 4:24 बजे है।  गमड्रॉप के आकार वाले बोइंग सीएसटी-100 स्टारलाइनर कैप्सूल को साल 2019 में लॉन्‍च किया जाना था, लेकिन इसका सॉफ्टवेयर फेल होने से ऐसा नहीं हो सका। पिछले साल बोइंग और उसकी सहयोगी एयरोजेट के बीच स्‍टारलाइनर के प्रोपल्‍शन सिस्‍टम को लेकर टकराव हुआ था। इस वजह से जुलाई 2021 की टेस्‍ट फ्लाइट को भी कैंसल करना ...

इस महीने लॉन्‍च होगा Boeing का स्टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट, लेकिन सप्‍लायर से हुआ टकराव

अमेरिकी एयरोस्‍पेस की दौड़ में कई प्राइवेट कंपनियां एक-दूसरे से मुकाबला कर रही हैं। इनमें बोइंग (Boeing) भी शामिल है, जो एक मानव रहित अंतरिक्ष यात्री कैप्सूल की टेस्टिंग करने और स्‍पेस सेक्‍टर में अपनी प्रतिष्‍ठा को बेहतर बनाने में लगी है। हालांकि कंपनी का एयरोजेट रॉकेटडाइन के साथ टकराव सामने आया है, जो उसके स्‍पेसक्राफ्ट के लिए एक प्रमुख सप्‍लायर है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मिशन बोइंग एक सीधी चुनौती है एलन मस्‍क की स्‍पेसएक्‍स के लिए। इसके जरिए बोइंग खुद को एक प्रतिद्वंदी के तौर पर स्‍थापित करना चाहती है।  इसी क्रम में 19 मई को CST-100 स्टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट को इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन के लिए एटलस 5 रॉकेट के ऊपर लॉन्‍च किया जाना है। बोइंग, नासा को यह दिखाना चाहती है कि उसका स्‍पेसक्राफ्ट, अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सुरक्षि‍त है।   बोइंग और एयरोजेट के बीच स्‍टारलाइनर के प्रोपल्‍शन सिस्‍टम को लेकर टकराव हुआ था। इस वजह से पिछले साल जुलाई में एक टेस्‍ट फ्लाइट को कैंसल करना पड़ा। इसके लिए दोनों कंपनियों ने एक-दूसरे को जिम्‍मेदार बताया। स्‍पेस सेक्‍टर की दुनिया में बोइंग पहले से ह...

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के लिए उड़े Nasa के 4 एस्‍ट्रोनॉट, बिना मिट्टी के उग रहे पौधों पर करेंगे रिसर्च

Image
स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) के जिस लॉन्‍च की बात हमने आज बताई थी, वह हो गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के लिए चार एस्‍ट्रोनॉट्स को लेकर स्‍पेसएक्‍स का फॉल्‍कन 9 रॉकेट दोहपर करीब डेढ़ बजे उड़ा। कैनेडी स्‍पेस सेंटर से लॉन्‍च हुए इस मिशन में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री केजेल लिंडग्रेन, बॉब हाइन्स और जेसिका वॉटकिंस के साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के इतालवी मेंबर सामंथा क्रिस्टोफोरेटी भी शामिल थे। ये सभी अगले 6 महीने के लिए मिशन पर निकले हैं और 17 घंटे का सफर करके इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर पहुंचेंगे। लॉन्‍च को नासा की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर लाइव स्‍ट्रीम किया गया।  एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अरबपति एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स ने 40 घंटे के अंतराल में एक मिशन को ISS से पृथ्‍वी पर लैंड कराकर दूसरे मिशन के लिए उड़ान भरी है। यह नासा के लिए अंतरिक्ष के सफर पर जाने वाली प्रमुख ‘टैक्‍सी' बन गई है, जिसकी सेवाएं 2020 से ली जा रही हैं।   इससे पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी रूस के रॉकेट सोयुज पर निर्भर थी, जिसकी जगह अब स्‍पेसएक्‍स के फॉल्‍कन 9 रॉकेट ने ले ली है। क्रू-...

Nasa के लिए एक और लॉन्‍च करने जा रही SpaceX, 4 एस्‍ट्रोनॉट को भेजेगी ISS पर

Image
अंतरिक्ष की दुनिया में एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) नई कामयाबियां गढ़ रही है। हाल ही में इसने दुनिया के पहले प्राइवेट स्‍पेस मिशन को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) तक पहुंचाया। अब एक बार फ‍िर यह रॉकेट कंपनी ISS के लिए एक लंबे वक्‍त के अंतरिक्ष यात्री क्रू को लॉन्‍च करने वाली है। यह लॉन्‍च अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के लिए किया जाना है। इस मिशन में डॉक्‍टर से स्‍पेसवॉकर बने शख्‍स और एक जियोलॉजिस्‍ट शामिल हैं।  सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से आज दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री उड़ान भरेंगे। उनके साथ यूरोपी अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) का उनका एक साथी भी होगा। ये सभी अगले 6 महीने के लिए मिशन पर जाएंगे और 17 घंटे का सफर करके इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर पहुंचेंगे। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन्‍हें स्‍पेसएक्‍स के फाल्‍कन 9 रॉकेट से ले जाया जाएगा।  क्रू 4 नाम का यह मिशन नासा का ऐसा चौथा मिशन है, जिसमें वह स्‍पेसएक्‍स के रॉकेट का इस्‍तेमाल करके अंतरिक्ष यात्रियों को ISS पर भेज रही है। स्‍पेसएक्‍स ने साल 2020 म...

420 करोड़ रुपये का टिकट लेकर अंतरिक्ष की सैर पर गए तीन बिजनेसमैन लौटे पृथ्‍वी पर

Image
दुनिया के पहले प्राइवेट मिशन के तहत इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर गए तीन अमीर बिजनेसमैन और नासा के एक पूर्व अंतरिक्ष यात्री करीब दो सप्‍ताह बाद सोमवार को पृथ्‍वी पर वापस लौट आए। उन्‍होंने अमेरिका के फ्लोरिडा तट पर लैंडिंग की। अमेरिकी कंपनी Axiom Space के इस मिशन में एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने भी भूमिका निभाई थी। इस मिशन को पहले ही पृथ्‍वी पर लैंड करना था, लेकिन मौसमी बाधाओं के चलते देरी हुई। आखिरकार चार विशाल पैराशूट पर सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने धरती पर सफल लैंडिंग कर ली।  अंतरिक्ष यात्रियों के स्‍पेसशिप ने 17,500 मील प्रति घंटे (28,000 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से वातावरण में दोबारा प्रवेश किया। इस वजह से स्‍पेसशिप पर आए निशानों के चलते इस ‘टोस्टेड मार्शमैलो' कहकर पुकारा गया। एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सिओम स्पेस के ऑपरेशंस डायरेक्‍टर, डेरेक हासमैन ने कहा कि हमने साबित किया कि हम चालक दल को इस तरह से तैयार कर सकते हैं, जो उन्हें ऑर्बिट में इफेक्टिव और प्रोडक्टिव बनाता है। हम ऐसा फिर से करने के लिए त...

फ्लाइट में भी चलेगा इंटरनेट, स्‍टारलिंक और हवाईयन एयरलाइंस की डील!

Image
दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचाने के लिए एलन मस्‍क की कंपनी स्‍टारलिंक (Starlink) काम कर रही है। वह एक के बाद एक उपग्रहों को लॉन्‍च कर रही है, ताकि लोगों को अंतरिक्ष के जरिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं मुहैया कराई जा सकें। इसी क्रम में वह हवाईयन एयरलाइंस (Hawaiian Airlines) की ट्रांस-पैसिफिक फ्लीट में भी ‘इन-फ्लाइट वायरलेस इंटरनेट' की सुविधा देगी। एयरलाइन कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बताया गया है कि यह काम अपने शुरुआती चरण में है और अगले साल कुछ विमानों में वायरलेस इंटरनेट इंस्‍टॉल होने की उम्मीद है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हवाईयन एयरलाइंस ने कहा है कि वह अपने Airbus A330 और A321neo विमानों के साथ-साथ बोइंग 787-9s विमानों के बेड़े को Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी सर्विस से लैस करेगा। गौरतलब है कि स्टारलिंक ने पिछले हफ्ते ही एक हवाई कैरियर, सेमी-प्राइवेट जेट सर्विस (JSX) के साथ अपनी पहली डील की है। इसके तहत 100 हवाई जहाजों को स्टारलिंक टर्मिनलों के साथ लैस किया जाना है। डेल्‍टा एयरलाइंस के भी स्‍टारलिंक के साथ बातचीत करने की खबरें हैं। माना जा रहा है कि ...

स्‍पेस कंपनियों ने दिखाया दम, SpaceX, Amazon ने जीता NASA का 2120 करोड़ का कॉन्‍ट्रैक्‍ट

Image
भविष्‍य के अंतरिक्ष मिशनों में प्राइवेट स्‍पेस कंपनियों की भी अहम भूमिका होगी। इसके उदाहरण अब सामने आने लगे हैं। हाल ही में दुनिया ने इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन की यात्रा पर जाते हुए पहले प्राइवेट मिशन को देखा, जो अब भी वहां है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) अपने कई फ्यूचर प्रोजेक्‍ट्स में प्राइवेट स्‍पेस कंपनियों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में एमेजॉन के सैटेलाइट वेंचर, स्‍पेसएक्‍स के स्‍टारलिंक नेटवर्क और दूसरी सैटेलाइट फर्म्‍स ने संयुक्‍त रूप से अंतरिक्ष में कम्‍युनिकेशन को प्रदर्शित करने का 278.5 मिलियन डॉलर (लगभग 2120 करोड़ रुपये) का कॉन्‍ट्रैक्‍ट जीता है। गौरतलब है कि नासा अपने मौजूदा सैटेलाइट नेटवर्क को निजी तौर पर बनाए गए सिस्‍टम से रिप्‍लेस करने के लिए आगे बढ़ रही है।  रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एमेजॉन ने 67 मिलियन डॉलर (लगभग 510.9219 करोड़ रुपये) जीते हैं। कंपनी अपने कुइपर प्रोजेक्ट के तहत दूरदराज के इलाकों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट को पहुंचाने पर काम कर रही है। इसके लिए 3,000 से अधिक सैटेलाइट को तैयार किया गया है। वहीं, स्पेसएक्स की स्टारलिंक ने 70 ...

420 करोड़ रुपये का ‘टिकट’ लेकर अंतरिक्ष में गए 4 यात्रियों की वापसी में होगी देरी, यह है वजह

Image
अंतरिक्ष की दुनिया में पिछले दिनों इतिहास बना, जब पहली बार एक प्राइवेट मिशन के तहत चार यात्रियों ने इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी। अब खबर आ रही है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने खराब मौसम की वजह से ISS से इस प्राइवेट मिशन की अनडॉकिंग में देरी की है। इस वजह से एक्सिकॉम मिशन 1 (Ax-1) को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में कुछ और घंटे बिताने होंगे। दरअसल, स्प्लैशडाउन लोकेशन पर मौसम ठीक नहीं होने की वजह से इस मिशन में देरी की जा रही है। NASA, SpaceX और Axiom Space ने मिलकर इस स्‍पेसक्राफ्ट के तय डिपार्चर को स्‍थगित कर दिया है।  नासा में स्पेस ऑपरेशंस मिशन डायरेक्टरेट की असोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर कैथी लाइडर्स ने ट्वीट किया है कि मौसम सही नहीं होने के कारण हम इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन से आज रात होने वाली एक्सिकॉम मिशन 1 की अनडॉकिंग को रोक रहे हैं। NASA, Axiom Space और SpaceX की टीमें दुनिया के पहले प्राइवेट अंतरिक्ष यात्री मिशन की वापसी के लिए बेस्‍ट मौके की तलाश कर रही हैं।  We're waving off tonight's undocking of Axiom Mission 1 from @Space_Station due to unf...

SpaceX ने स्पेस स्टेशन के लिए अन्तरिक्षयात्रियों को लांच किया

Image
First Published: April 11, 2022 | Last Updated:April 11, 2022 SpaceX  ने 8 अप्रैल, 2022 को अपने अंतरिक्ष यात्री एस्कॉर्ट्स के साथ तीन अमीर व्यवसायियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए लॉन्च किया है। वे एक सप्ताह से अधिक समय तक अंतरिक्ष स्टेशन में रहेंगे। मुख्य बिंदु  नासा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station – ISS) में मेहमानों की मेजबानी करने के लिए रूस के साथ शामिल हो गया है। नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाने के दो साल बाद ISS के लिए यह स्पेसएक्स की यह पहली निजी चार्टर उड़ान है। अंतरिक्ष आगंतुकों (visitors) के विरोध के वर्षों के बाद, नासा आखिरकार आगंतुकों को ISS में जाने की अनुमति देने के लिए सहमत हो गया है। अंतरिक्ष स्टेशन के आगंतुक कनाडाई, अमेरिकी और इज़राइली व्यवसायी हैं जो एक अचल संपत्ति, निवेश और अन्य कंपनियां चला रहे हैं। उन्होंने भोजन सहित सवारी और आवास के लिए प्रति व्यक्ति 55 मिलियन डालर खर्च किए हैं। यह आगंतुक ISS के रूसी हिस्से को छोड़कर सभी तक पहुंच सकते हैं और उन्हें इस खंड का दौरा क...

SpaceX ने ISS में भेजे 3 प्राइवेट अंतरिक्ष यात्री,1 पैसेंजर का टिकट 420 करोड़

Image
एलन मस्क की स्पेस एक्स (SpaceX) कंपनी ने अंतरिक्ष में पहली बार तीन लोगों को प्राइवेट चार्टर फ्लाइट के तहत भेजा है। ये तीनों ही व्यक्ति बड़े बिजनेसमैन हैं जिन्हें शुक्रवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में भेजा गया है। तीनों लोग एक हफ्ते तक वहां पर रहेंगे। इस मिशन के लिए नासा और रूस के बीच भागीदारी है जो इन तीनों को 7 दिन तक अंतरिक्ष में रखेंगे।  स्पेस एक्स दो सालों से नासा के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजती आ रही है। लेकिन, अबकी बार कंपनी पहली बार प्रावेट चार्टर फ्लाइट को अंतरिक्ष में भेज रही है। यात्रियों में एक व्यक्ति अमेरिका का है, एक कनाडा़ का और एक इजरायल का है। प्रत्येक यात्री का खर्च 55 मिलियन डॉलर (लगभग 4.2 अरब रुपये) है। इसमें इनकी रॉकेट राइड, स्पेस स्टेशन में रहना और खाना-पीना आदि शामिल है।    नासा ने कहा कि यात्रियों की टिकट में स्पेस स्टेशन के रूसी हिस्से में जाने की परमिशन भी दी गई है। उन्हें केवल स्पेस स्टेशन में बोर्ड पर पहले से मौजूद लोगों की परमिशन लेनी होगी। स्पेस स्टेशन में तीन अमेरिकी और एक जर्मन यात्री पहले से रह रहे हैं।  Axiom Space, प्राइवेट कं...

आज बनेगा इतिहास, इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के पहले प्राइवेट मिशन के लिए उड़ान भरेंगे 4 लोग

Image
अंतरिक्ष के लिए आज अहम दिन है। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) के लिए पहली प्राइवेट फ्लाइट शुक्रवार को उड़ान भरने वाली है। अमेरिकी कंपनी Axiom Space के इस मिशन में चार लोगों के दल को स्‍पेस स्टेशन पर भेजा जाएगा। ISS के लिए गईं पिछली उड़ानों से उलट इस मिशन में नासा (NASA) का कोई अंतरिक्ष यात्री शामिल नहीं होगा। चालक दल के सभी सदस्य सिविल‍ियंस हैं। हालांकि इनमें से एक नासा का रिटायर्ड अंतरिक्ष यात्री है। वह फ‍िलहाल एक प्राइवेट फर्म से जुड़े हैं। बाकी सभी यात्री उद्यमी हैं। यह चालक दल आठ दिनों तक ISS पर रहेगा। नासा (NASA) के पूर्व अंतरिक्ष यात्री के रूप में लंबा अनुभव रखने वाले माइकल लोपेज-एलेग्रिया (Michael Lopez-Alegria) Ax-1 मिशन के कमांडर होंगे। उनके साथ इस मिशन पर अमेरिकी निवेशक और प्राइवेट पायलट लैरी कॉनर (Larry Connor), इजरायल के निवेशक और पूर्व लड़ाकू पायलट एयटन स्टिब्बे (Eytan Stibbe) और कनाडा के उद्यमी मार्क पैथी (Mark Pathy) होंगे। बताया जाता है कि तीनों यात्रियों ने इस उड़ान के लिए 55 मिलियन डॉलर (लगभग 420 करोड़ रुपये) का भुगतान किया है।   Ax-1 लॉन्च : कब टेक ऑफ करेगा मिशन...

इंसान को दोबारा चंद्रमा पर उतारने के लिए Nasa तैयार करेगी एक और मून लैंडर

Image
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) अपने आर्टिमिस प्रोजेक्‍ट (Artemis project) के तहत एक बार फ‍िर से इंसान को चंद्रमा पर भेजने की तैयारी कर रही है। अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने के लिए नासा ने कई प्राइवेट स्‍पेसक्राफ्ट इस्‍तेमाल करने की योजना बनाई है। शुरुआत में उसने सिर्फ एलन मस्क के मालिकाना हक वाली स्पेसएक्स (SpaceX) को चुना था। अब ऐसा लगता है कि नासा अपनी रणनीति पर फ‍िर विचार कर रही है। नासा ने इस हफ्ते ऐलान किया कि वह अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक अन्‍य प्राइवेट मून लैंडर के डेवलपमेंट को सपोर्ट करना चाहती है। आर्टेमिस प्रोग्राम का मकसद लगभग तीन दशक बाद इंसान को चंद्रमा पर उतारना है और इस दशक के आखिर तक वहां एक स्थायी उपस्थिति तैयार करना है। नासा ने फ्यूचर के अंतरिक्ष मिशन के लिए चंद्रमा को एक लॉन्‍चपैड की तरह इस्‍तेमाल करने की योजना भी बनाई है। वह चंद्रमा से मंगल ग्रह पर पहुंचना चाहती है।  अगले कुछ हफ्तों में नासा एक ड्राफ्ट जारी करेगी, ताकि स्पेसएक्स के साथ-साथ लूनार लैंडर को डेवलप करने के लिए मार्केट में दूसरा दावेदार लाया जा सके। इससे आगे चलकर चंद्रमा पर लैंडिंग स...

यूक्रेन युद्ध के बीच 3 रूसी अंतरिक्ष यात्री पहुंचे ISS, अमेरिकी साथियों ने किया ‘स्‍वागत’

Image
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूरोप और पश्चिमी देश रूस पर प्रतिबंध बढ़ा रहे हैं। इन देशों और रूस के बीच संबंध उस स्‍तर पर आ गए हैं, जो सोवियत काल के दौरान थे। इस बीच, तीन रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने शुक्रवार को इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी। रूसी अंतरिक्ष यात्री- ओलेग आर्टेमयेव, रूकीस डेनिस माटेयेव और सर्गेई कोर्साकोव ने भारतीय समय के मुताबिक, शुक्रवार रात 9:25 बजे अपनी यात्रा शुरू की। नासा (NASA) के लाइव फीड में उनके इस तीन घंटे के सफर की शुरुआत दिखाई गई। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में इन अंतरिक्ष यात्रियों का स्‍वागत दो रूसी, चार अमेरिकी और एक जर्मन अंतरिक्ष यात्री ने किया।  एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी स्‍पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) ने कन्‍फर्म किया कि तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने सफलतापूर्वक ऑर्बिट में प्रवेश कर लिया। साल 2014 में यूक्रेन के एक द्वीप पर रूस द्वारा कब्‍जा करने के बाद से उस पर प्रतिबंध लगने शुरू हुए थे, जो यूक्रेन पर हमला करने के बाद तेजी से बढ़े हैं, लेकिन इसने अंतरिक्ष की दुनिया में सहयोग को कम होने नहीं दिया है। हालांकि साल ...

SpaceX Falcon 9 रॉकेट ने 12वीं बार भरी उड़ान, धरती के निचले ऑर्बिट में छोड़े 53 और सैटेलाइट

Image
SpaceX ने अपना Falcon 9 रॉकेट 12वीं बार सफलतापूर्वक लॉन्च कर किया और फिर यह वापस धरती पर लौट आया, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। फाल्कन 9 को फ्लोरिडा के केप कैनावरल स्पेस फोर्स स्टेशन से 19 मार्च 12:24am (ET) और भारतीय समयानुसार सुबह 9:54 पर धरती के निचले ऑर्बिट में लॉन्च किया गया था। रॉकेट स्पेसएक्स की स्टारलिंक इंटरनेट के 53 सैटेलाइट लेकर गया था। यह फाल्कन 9 फर्स्ट स्टेज की 12वीं उड़ान थी। इसने स्पेसएक्स रॉकेट के पुनर्प्रयोग के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।  एक ट्वीट के माध्यम से SpaceX ने धरती के निचले ऑर्बिट में 53 सैटेलाइट छोड़े जाने की पुष्टि की।  Deployment of 53 Starlink satellites confirmed — SpaceX (@SpaceX) March 19, 2022 एक अन्य ट्वीट में कंपनी ने कहा कि यह पहली बार है जब फाल्कन 9 फर्स्ट स्टेज को 12 वीं बार लॉन्च करने के बाद लैंड किया गया है।  This is the first time a Falcon 9 first stage has launched and landed 12 times! — SpaceX (@SpaceX) March 19, 2022 SpaceX ने रॉकेट लॉन्च को अपनी वेबसाइट पर भी कन्फर्म किया। आप लॉन्च वीडियो को नीचे देख सकते हैं।  स्पेसएक्स के प्रतिन...