Updates : सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
लता मंगेशकर 92 वर्ष की थीं. देश के संगीत जगत की सबसे बड़ी हस्तियों में शुमार और आठ दशकों तक अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाली महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को दादर इलाके के शिवाजी पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि देने वाली राजनीति और मनोरंजन उद्योग से जुड़ी हस्तियों में शामिल थे. मोदी पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यक्रम स्थल से रवाना हुए. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से भी शिवाजी पार्क में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई. लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने नम आंखों से उन्हें मुखाग्नि दी. लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे समेत कई लोग इस मौके पर मौजूद थे. मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित की और पार्थिव शरीर को नमन किया. उन्...