Posts

Showing posts with the label BiharBJPpresidentSanjayjaiswal

बिहार: डबल इंजन की सरकार में एक उत्तर तो दूजा दक्षिण, ललन सिंह और संजय जायसवाल में जुबानी जंग

Image
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह(बाएं) और बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल (दाएं). पटना: बिहार (Bihar)  में लंबे समय से (कुछ अवधि को छेड़कर) जेडीयू और बीजेपी (JDU and BJP) की गठबंधन सरकार है. बीजेपी इसे डबल इंजन की सरकार के तौर पर प्रचारित करती रही है लेकिन हाल के दिनों में शायद ही कोई दिन ऐसा रहा हो जब बिहार में एनडीए सरकार के दो प्रमुख घटक दलों- जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी के नेता किसी ना किसी मुद्दे पर एक दूसरे से ज़ुबानी जंग में न उलझे हों. ताज़ा घटनाक्रम में विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह और बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल आमने-सामने हैं. यह भी पढ़ें प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने यह कह कर विशेष राज्य के दर्जे की मांग को ख़ारिज कर दिया कि इसका कोई प्रावधान नहीं हैं. जायसवाल ने कहा कि कई राज्य ऐसी मांग कर रहे हैं लेकिन अब ऐसा प्रावधान नहीं रहा. विशेष आर्थिक सहायता देने का फैसला अब राष्ट्रीय विकास परिषद करती है. जायसवाल ने कहा कि जिन-जिन राज्यों के मुख्यमंत्री ऐसे पैकेज की मांग कर रहे हैं, वे सभी प्रधानमंत्री...