Posts

Showing posts with the label DawoodIbrahim

महाराष्ट्र सरकार ने दाऊद से संबंध रखने वाले व्यक्तियों को वक्फ बोर्ड में नियुक्त किया: फडणवीस

Image
फडणवीस ने सदन को बताया कि बातचीत के दौरान लांबे ने दावा किया कि उनके ससुर इब्राहिम के सहयोगी थे मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य की महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार पर राज्य के वक्फ बोर्ड में भगोड़े गैंगस्टर एवं आतंकवादी दाऊद इब्राहिम से संबंध रखने वाले लोगों को नियुक्त करने का आरोप लगाया. हालांकि सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी राकांपा ने इस आरोप को खारिज किया और आरोप लगाया गया कि उनके द्वारा उल्लिखित पदाधिकारी को भाजपा के शासन के दौरान बोर्ड में मनोनीत किया गया था. फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि उन्होंने एक पेन ड्राइव जमा की थी, जिसमें वक्फ बोर्ड के सदस्यों मोहम्मद अरशद खान और मुदस्सिर लांबे के बीच बातचीत है. यह भी पढ़ें फडणवीस ने सदन को बताया कि बातचीत के दौरान, लांबे ने दावा किया कि उनके ससुर इब्राहिम के सहयोगी थे जबकि खान ने कहा कि उनके एक रिश्तेदार अंडरवर्ल्ड का हिस्सा थे. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि खान जेल में है जबकि बलात्कार के आरोपों का सामना करने के बावजूद लांबे बाहर है. वर्तमान में जेल में बंद कैबिनेट मं...

दाऊद के हवाला, सट्टेबाजी और रियल एस्‍टेट कारोबार को संभाल रहे उसके 4-5 खास गुर्गे : सूत्र

Image
मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और उसके करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इसके तहत मुंबई में दाऊद और उसके 'खासमखासों' से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA से मिली जानकारी के  आधार पर यह कार्रवाई की गई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक की जांच में पता चला है कि दाऊद से कथित तौर पर जुड़े चार से पांच लोग उसके लिए हवाला कारोबार, सट्टेबाजी और रियल एस्टेट कारोबार को सक्रिय रूप से संभाल रहे हैं. ये सभी एजेंसी के रडार पर हैं. यह भी पढ़ें दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर की कस्टडी के लिए ED पहुंची कोर्ट सूत्र यह भी बताते हैं कि दाऊद की काली कमाई का मुख्य जरिया अब सट्टेबाजी ही है. उसके बाद प्रॉपर्टी कारोबार और फिर नशे की तस्करी. ड्रग्‍स कारोबारम में दाऊद गिरोह सीधे नहीं जुड़ा है. इस कारोबार में दाऊद गिरोह का काम इकबाल मिर्ची गिरोह की मदद करना है, जिसके बदले में उसे कमाई में से निश्चित हिस्सा मिलता है.  सूत्रों ने बताया कि ED को दाऊद के काले कारोबार से मिले धन को ...