यूक्रेन के संघर्ष वाले क्षेत्र सुमी में फंसे हैं 700 भारतीय, दूतावास छात्रों को निकालने के प्रयासों में जुटा
सुमी में फंसे भारतीयों के संबंध में इस विषय से परिचित लोगों ने बताया कि भारतीयों को निकालने के वास्ते रूसी और यू्क्रेनी पक्ष की ओर से ‘मानवीय गलियारा' बनाने या संघर्ष विराम का कोई संकेत नहीं है जबकि भारत ऐसी व्यवस्था के लिए कई बार अनुरोध कर चुका है. उन्होंने बताया कि भारत सुमी स्टेट विश्वविद्यालय से विद्यार्थियों को शीघ्र निकालने के लिए प्रयास तेज करता जा रहा है. उनमें से एक ने कहा, ‘‘ कोई असल बात नहीं बन पायी है. लेकिन हम उन्हें निकालने के लिए अपना प्रयास जारी रखे हुए हैं.'' भारत रूसी और यूक्रेनी दोनों ही पक्षों से विद्यार्थियों की खातिर सुरक्षित मार्ग प्रदान करने की अपील कर रहा है ताकि उन्हें रूसी सीमा या रोमानिया, हंगरी या पोलैंड पहुंचाने के लिए पश्चिमी यूक्रेन में सीमा पर ले जाया जा सके. शनिवार सुबह को भारतीय विद्यार्थियों ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने रूसी सीमा के लिए रवाना होने का फैसला किया है तथा यदि उनके साथ कुछ होता है तो भारत सरकार एवं यूक्रेन में दूतावास जिम्मेदार होंगे. इस वीडियो के बाद यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने उनसे अपनी जान खतरे में नहीं डालने ...