Posts

Showing posts with the label BudgetSessionLive

Budget Session 2022 Live: यूक्रेन से 22,500 भारतीय सुरक्षित लौट पाएं, हमने सुनिश्चित किया: एस जयशंकर

Image
Budget Session 2022: विदेश मंत्री ने भारतीयों को वापस लाने पर राज्‍य सभा में बयान दिया है. (फाइल फोटो) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन से भारतीयों को लाने पर राज्‍यसभा में बयान दिया. उन्‍होंने कहा कि गंभीर संघर्ष से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद हमने सुनिश्चित किया कि लगभग 22,500 भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत लौट पाएं. साथ ही उन्‍होंने कहा कि अभियान की समीक्षा PM द्वारा स्वयं दैनिक आधार पर की गई. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर ऑपरेशन गंगा लॉन्च किया गया, जिसके अंतर्गत यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे संघर्ष की स्थिति के दौरान चुनौतीपूर्ण निकासी अभियान चलाया गया. इससे पहले, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय मिसाइल के पाकिस्‍तान में गिरने को लेकर राज्‍यसभा और लोकसभा में बयान दिया. राजनाथ सिंह ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अचानक एक मिसाइल दुर्घटनावश रिलीज हो गई. रक्षा मंत्री ने कहा कि बाद में पता चला कि मिसाइल पाकिस्तान के इलाके में गिरी थी. उन्‍होंने घटना पर खेद जताया और कहा कि राहत की बात यह रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ. राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है ...

शेयर बाजार ने बजट घोषणाओं के साथ गोता लगाया फिर सुधार, जानें 10 सालों का स्टॉक मार्केट का रुख

Image
Sotck Market on Budget : शेयर बाजार की बजट 2022 पर नजर नई दिल्ली: Budget market reaction : आम बजट को लेकर हर साल गरीब, मध्यम वर्ग से लेकर उद्योगपतियों की ओर से मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिलती है. किसान, नौकरीपेशा से लेकर कारोबारी तक सरकार से राहत की कुछ उम्मीद लिए रहता है, लेकिन सबकी नजरें शेयर बाजार पर भी टिकी रहती हैं, जो बजट के कारोबारी माहौल पर पड़ने वाले असर की नब्ज माना जाता है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) मंगलवार को अपना चौथा बजट पेश किया.सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (NIfty) में मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 के बजट के पहले बढ़त देखने को मिली, फिर उसने गोता लगाया.  मंगलवार सुबह 9.55 बजे सेंसेक्स 58,749 पर था, जो बजट में सकारात्मक घोषणाओं की उम्मीद के सहारे 11 बजे  58,881 तक पहुंच गया, लेकिन 11.40 बजे तक बजट घोषणाओं के सामने आते-आते यह करीब 250 अंक लुढ़ककर 58,645 तक गिर गया. 1 बजे बजट खत्म होने के वक्त क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स जैसी घोषणाओं के कारण ये 57,842 तक आ गया. यानी सुबह ओपनिंग के बाद से करीब 1000 अंकों की गिरावट. हालांकि 1.40 बज...