Posts

Showing posts with the label BCGVaccine

बिहार: 500 रुपये के रिश्वत विवाद में ANM और आशा कार्यकर्ता भिड़ीं, मारपीट का वीडियो वायरल

Image
जमुई की आशा कार्यकर्ता रिंटू कुमारी और एएनएम रंजना कुमारी के बीच रविवार को मारपीट हो गई. पटना: बिहार (Bihar)  में रिश्वतखोरी इतनी चरम पर है कि अब सरकारी कर्मचारी ही आपस में भिड़ने लगे हैं. ताजा मामला जमुई (Jamui) जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल (Referal Hospital) का है, जहां एक नवजात को  बीसीजी का टीका दिलाने को लेकर आशा कार्यकर्ता और एएनएम के बीच मारपीट हो गई. हॉस्पिटल में ही दोनों महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें दरअसल, रविवार को जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल में एक बच्चे का जन्म हुआ था. प्रसूता को साथ लेकर आशा कार्यकर्ता रिंटू कुमारी बच्चे को बीसीजी का टीका दिलवाने के लिए जब एनएम रंजना कुमारी के पास पहुंची तो कथित तौर पर टीके देने के बदले उसने ₹500 मांगे. जब बच्चे के परिजनों ने रुपए नहीं दिए तो कथित तौर पर  एएनएम ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया.  इसी बात को लेकर आशा कार्यकर्ता रिंटू कुमारी और एएनएम रंजना कुमारी के बीच पहले तू-तू, मैं-मैं हुई फिर विवाद मारपीट में बदल गया. वीडियो में साफ दिख रहा है क...