Posts

Showing posts with the label CongressleaderBhupinderSinghHooda

किसानों को गेहूं की बढ़ी अंतरराष्ट्रीय कीमतों का फायदा मिलना चाहिए : भूपेंद्र हुड्डा

Image
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (फाइल फोटो) झज्जर: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को यहां कहा कि हरियाणा के किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं की बढ़ी कीमतों का फायदा मिलना चाहिए. हुड्डा ने कहा, ‘‘हरियाणा के किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं की कीमतों में वृद्धि का लाभ मिलना चाहिए. कीमतें प्रति क्विंटल 3,000 से 3,500 रुपये तक पहुंच गयी हैं.'' दरअसल, यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से कई देश भारत तथा अन्य देशों से गेहूं का आयात कर रहे हैं. यूक्रेन में गेहूं की बहुत पैदावार होती है. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में इस मौसम में जल्दी लू चलने के कारण गेहूं के उत्पादन में प्रति एकड़ पांच-दस क्विंटल तक कमी आयी है और सरकार को किसानों को मुआवजा देने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल 500 रुपये का बोनस देना चाहिए. हरियाणा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने कहा कि किसानों की फसल की लागत में अच्छी-खासी वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में मौसम और महंगाई के कारण खेती की लागत में काफी वृद...