Posts

Showing posts with the label Army

भारतीय सेना के टॉप कमांडर कॉन्फ्रेंस की आज से हो रही है शुरुआत, यूक्रेन युद्ध के असर पर भी होगा मंथन

Image
सैन्य कमांडर कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों और यूक्रेन युद्ध के असर पर होगा मंथन. नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते पैदा हुए हालात के बीच आज से 22 अप्रैल तक सेना का कमांडर कॉन्फ्रेंस (Commanders' Conference) शुरू होने जा रहा है. सेना के टॉप कमांडर, चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का भी जायज़ा लेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अप्रैल को सेना के शीर्ष कमांडरों को संबोधित करेंगे. बताते चलें कि सेना का कमांडर कांफ्रेंस साल में दो बार अप्रैल और अक्टूबर माह में आयोजित होता है. यह भी पढ़ें इसमे सेना के टॉप कमांडर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े तमाम मसलों पर चर्चा करने के साथ उससे उपजे हालात पर समीक्षा करते हैं. पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ पिछले दो साल से जारी तनाव में कुछ कमी तो आई है पर दोनो देशों की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं . सीमा पर चीन ने 50 हज़ार से ज़्यादा सैनिकों का जमावड़ा कर रखा है वही पाकिस्तान भी सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ कराने से बाज नही आ रहा है.  अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यूक्रेन में युद्ध का क्षेत्रीय सुर...

15 जनवरी : थल सेना दिवस (Army Day)

Image
First Published: January 15, 2022 | Last Updated:January 15, 2022 भारत में 15 जनवरी को थल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस के अवसर देश की रक्षा में कार्यरत्त तथा शहीद बहादुर जवानों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्ति किया जाता है। 15 जनवरी को ही थल सेना दिवस क्यों मनाया जाता है? फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा ने 15 जनवरी, 1949 को जनरल सर फ्रांसिस बुचर (भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ) से भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ का कार्यभार ग्रहण किया था, इसलिए 15 जनवरी को थल सेना दिवस मनाया जाता है। 14 जनवरी : सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस प्रतिवर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस (Armed Forces Veterans’ Day) मनाया जाता है। इस दिवस को 2017 से मनाया जा रहा है। पहले इस दिवस को युद्धविराम दिवस कहा जाता था। प्रतिवर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाने का कारण यह है कि इसी दिवस भारतीय सशस्त्र बल के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा सेवानिवृत्त हुए थे। भारतीय थल सेना ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार के अंतर्गत सैन्य वि...