MCD बिल में मूल समस्याओं का हल नहीं, केंद्र इसे चुनाव टालने के लिए लाया : AAP विधायक सौरभ भारद्वाज
सौरभ भारद्वाज ने कहा, यह बिलकेवल नगरनिगम चुनाव टालने के लिए लाया जा रहा नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के नए उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj ) ने दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल (Delhi Municipal Corporation Amendment Bill 2022) मामले में केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है. गौरतलब है कि केंद्रीय कैबिनेट ने इस बिल को मंजूरी प्रदान की है, इसमें तीनों एमसीडी के विलय (MCD Merger Bill) का प्रस्ताव है, दूसरी ओर AAP से इसे दिल्ली नगरनिगम चुनाव टालने की बीजेपी की कोशिश करार दिया है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि नगर निगम चुनाव में हार की डर से ऐसा कर रही है. सौरभ भारद्वाज ने NDTV से बातचीत में कहा, 'मैंने इस बिल को पढ़ा है इसमें नगर निगम की जो समस्या है उसका कोई हल नहीं दिया गया है. भ्रष्टाचार कैसे कम होगा, इसका कोई प्रावधान नहीं है. इसी तरह कोई आदमी मकान बनाएगा तो उसके यहां लेंटर डालने से पहले जो पार्षद पैसा मांगते हैं, उनको कैसे रोका जाए इसका कोई प्रावधान नहीं है. पैसे की समस्या है, उसका भी कोई प्रावधान नहीं है.' यह भी पढ़ें ग्रेटर कैलाश विधानसभा स...