Posts

Showing posts with the label Delhi

दिल्ली के शाहीन बाग से करीब 300 करोड़ रुपए की 50 Kg हेरोइन और 30 लाख रुपए बरामद

Image
बरामद की गई हेरोइन की कीमत करीब 300 करोड़ रुपए है.  नई दिल्ली : दिल्ली (Delhi) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotiocs Control Bureau) ने एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. केंद्रीय ड्रग्स एजेंसी ने हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की है. वही, एक इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडीकेट का खुलासा करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है. इस ड्रग्स सिंडिकेट (Drugs Syndicate) के तार अफगानिस्तान तालिबान से जुड़े पाए गए है. शाहीन बाग से 50 किलो हेरोइन, 30 लाख कैश, नोट गिनने की मशीन और 47 किलो अन्य ड्रग्स बरामद की गई है. बरामद की गई हेरोइन की कीमत करीब 300 करोड़ रुपए है.  यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%80/?feed_id=22563&_unique_id=626bd64da998b

दिल्ली में 12 साल बाद अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन, गुरुग्राम में तापमान 45 डिग्री पार

Image
नई दिल्ली : उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो अप्रैल में 12 वर्षों में सबसे अधिक है. वहीं, गुरुग्राम तापमान 45 डिग्री पार कर गया, जो अप्रैल महीने में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है. दिल्ली में 18 अप्रैल, 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था. दिल्ली का अब तक का उच्चतम तापमान 29 अप्रैल, 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान (Indian Meteorological Department) विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी के बीच गुरुग्राम का अधिकतम तापमान गुरुवार को 45 डिग्री पार कर गया. गुरुग्राम (Gurugram) में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान अप्रैल महीने में पहली बार इतना पहुंचा है. यह भी पढ़ें बता दें, मौसम विभाग ने आज ही चेतावनी दी थी कि पांच राज्यों में "अब तक की सबसे भीष्ण गर्मी" पड़ेगी. राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, यूपी और ओडिशा के लिए लू की चेतावनी भी जारी की गई थी. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान (Rajasthan)  के अधिकांश हिस...

'क्या कोई खाली बैठा है?', सांप्रदायिक हिंसा पर न्यायिक जांच आयोग की मांग वाली अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार

Image
सुप्रीम कोर्ट मे कहा कि ऐसी मांग मत कीजिए जिसे पूरा नहीं किया जा सके नई दिल्ली: रामनवमी और हनुमान जंयती के अवसर पर दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में हुई सांप्रदायिक हिंसा की न्यायिक जांच और बुलडोजर न्याय के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. अदालत ने याचिका कर्ता एडवोकेट विशाल तिवारी से कहा कि ऐसी मांग मत कीजिए जिसे पूरा न किया जा सके. जस्टिस नागेश्वर राव ने कहा कि आपने मांगा है कि पूर्व CJI की अगुवाई में जांच कराई जाए. क्या कोई खाली बैठा है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसी मांग मत कीजिए जिसे पूरा न किया जा सके. यह भी पढ़ें गौरतलब है कि एडवोकेट विशाल तिवारी ने एक जनहित याचिका दायर कर रामनवमी और हनुमान जंयती के अवसर पर राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात में हुई धार्मिक झड़पों की जांच के लिए भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग गठित करने का निर्देश देने की मांग की थी. याचिकाकर्ता ने मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में "बुलडोजर न्याय" की मनमानी कार्रवाई की जांच के लिए भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता क...

दिल्ली में Covid-19 का 'R-value' 2 के पार, यानी हर पीड़ित दो और लोगों को कर रहा संक्रमित: स्टडी

Image
कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग द्वारा प्रारंभिक विश्लेषण आईआईटी-मद्रास के गणित विभाग और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर कम्प्यूटेशनल मैथमेटिक्स एंड डेटा साइंस द्वारा किया गया था, जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर नीलेश एस उपाध्याय और प्रोफेसर एस सुंदर ने की थी. ''पीटीआई-भाषा'' को दी गई जानकारी के अनुसार इस सप्ताह दिल्ली का ''आर-मूल्य'' 2.1 दर्ज किया गया था. विश्लेषण में पाया गया कि वर्तमान में भारत का ''आर-मूल्य'' 1.3 है.  दिल्ली में फिर एक हजार से ज्यादा कोरोना केस, पॉजिटिविटी रेट 4.64 फीसदी पर पहुंची यह पूछे जाने पर कि क्या यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह दिल्ली में कोविड-19 की संभावित चौथी लहर की शुरुआत है. इस पर आईआईटी-मद्रास के गणित विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ जयंत झा ने कहा कि एक और लहर की शुरुआत की घोषणा करना जल्दबाजी होगी. उन्होंने ''पीटीआई-भाषा'' को बताया कि ''हम अभी केवल यह कह सकते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति दो अन्य लोगों को प्रभावित कर रहा है, लेकिन हमें लहर की शुरुआत की घोषणा करने के लिए थोड़ा इंतजार करने की आवश्यकता है. हम अभी ल...

दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा : सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, स्वत: संज्ञान लेकर कोर्ट की निगरानी में जांच की अपील

Image
नई दिल्ली: दिल्ली में जहांगीरपुरी हिंसा का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना के समक्ष एक पत्र याचिका दायर की गई है, जिसमें अदालत से स्वत: संज्ञान लेकर कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की गई है. सुप्रीम कोर्ट से जहांगीरपुरी हिंसा की निष्पक्ष जांच करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के  मौजूदा जज की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने का आग्रह किया गया है.  यह भी पढ़ें वकील ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस की अब तक की जांच पक्षपाती, सांप्रदायिक और दंगों की तैयारी करने वालों को सीधे तौर पर बचाने वाली रही है.  इस अदालत ने 2020 में दंगों को रोकने में विफल रहने पर दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई थी. वकील अमृतपाल सिंह खालसा ने पत्र में कहा कि 2020 के दंगों में दिल्ली पुलिस की छवि कमजोर हुई है और लोगों का उस पर विश्वास कम हुआ है. वकील ने कहा कि ऐसा दूसरी बार है जब राजधानी में दंगे भड़के हैं, हालांकि केवल "अल्पसंख्यक" समुदाय के सदस्यों को दोषी ठहराया जाएगा. मीडिया रिपोर्टों पर भरोसा करते हुए पत्र याचिका में कहा गया है कि हनुमान जयंती शोभा यात्रा जुलूस में शामिल कु...

Fuel Price Hike: दिल्ली में आज से ऑटो, टैक्सी और मिनी बस ड्राइवरों की हड़ताल शुरू

Image
ईंधन के बढ़ते दामों में को लेकर दिल्ली में दो दिवसीय हड़ताल. (प्रतीकात्मक तस्वीर) नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में ऑटो, टैक्सी और मिनी बस चालकों के विभिन्न संगठनों ने आज से हड़ताल (Strike) पर जाने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. विभिन्न यूनियन किराया दरों में बढ़ोतरी और सीएनजी की कीमतों में कमी किए जाने की मांग कर रही हैं. अधिकतर संगठनों ने कहा कि वे एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे लेकिन सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली ने कहा कि वह आज से 'अनिश्चितकालीन' हड़ताल पर रहेगी. दिल्ली सरकार द्वारा समयबद्ध तरीके से किराया संशोधन पर विचार करने के लिए एक समिति बनाने की घोषणा किए जाने के बावजूद संगठनों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. यह भी पढ़ें सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष कमलजीत गिल ने कहा, 'ईंधन की कीमतों में कमी और किराए में संशोधन कर हमारी मदद के लिए सरकार द्वारा कोई कदम न उठाए जाने पर हमने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है.' दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि दिल्...

“जब आप गुंडों को सम्मानित करते हैं तो....”: दिल्ली हिंसा मामले में AAP ने बीजेपी को घेरा

Image
आप ने बीजेपी पर बोला हमला नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में सांप्रदायिक झड़प को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि वह गुंडों और दंगे करने वालों को सम्मानित कर रही है. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी का ये बयान तब आया जब दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने कहा कि 16 अप्रैल की झड़प रोहिंग्या और बांग्लादेशी प्रवासियों को आप सरकार द्वारा दी जा रही सहायता प्रदान करने का नतीजा है. यह भी पढ़ें आदेश गुप्ता और अन्य भाजपा नेताओं द्वारा केजरीवाल के आवास पर हमला करने के आरोपियों को सम्मानित किया गया है. जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई. इस हिंसा में आठ पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए. इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है. आप का कहना है कि हाल की घटनाओं को देखकर यह स्पष्ट है कि हिंसा के पीछे भाजपा ही है. आदेश गुप्ता ने स्वयं बर्बरता और गुंडागर्दी के आरोप में गिरफ्तार किए गए 8 गुंडों को सम्मानित व सम्मानित किया. जब आप खुद ऐसे गुंडों का सम्मान करते हैं तो आप जनता को संदेश ...

दिल्ली: केंद्र सरकार के अधिकारी की कार के शीशे तोड़कर महत्‍वपूर्ण दस्तावेज चुराए, पुलिस ने शुरू की जांच

Image
पुलिस ने पीड़ित अधिकारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है. (प्रती‍कात्‍मक फोटो) नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के लाजपत नगर (Lajpat Nagar)  इलाके में केंद्र सरकार (Central Government) के एक अधिकारी की कार से विभाग के स्‍टांप और ऑफिस की चाबियों सहित कुछ महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज चोरी (Important Documents Stolen) होने का मामला सामने आया है. कार का शीशा तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया. यह घटना 31 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे हुई, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित अधिकारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है. हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.  यह भी पढ़ें पीड़ित की पहचान अनिर्बान गुहा के रूप में हुई है. केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय में सहायक आयुक्त गुहा ने पुलिस को बताया कि 31 मार्च की शाम को उनकी कार अचानक रुक गई, जिसके बाद वह मैकेनिक की तलाश में निकल पड़े. वापस लौटने पर उन्‍होंने देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा हुआ है और उनका बैग चोरी हो गया है. फर्जी तांत्रिक पत्थर को 'जादुई' बताकर कर रहे थे ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार बैग में विभाग के टिकट, महत्वपूर्ण दस्तावेज, कार्यालय और घर की चाबिय...

13 साल के बच्‍चे ने झगड़े के बाद पहले अपने दोस्‍त को किया किडनैप, फिर कर दी हत्या: पुलिस 

Image
किशोर ने खुलासा किया कि उसने अपने दोस्‍त को पत्थर से मार दिया है. (प्रतीकात्‍मक) नई दिल्‍ली : दिल्‍ली (Delhi) के रोहिणी इलाके में 13 साल के एक बच्‍चे ने झगड़े के बाद कथित तौर पर अपने आठ साल के दोस्‍त का अपहरण कर उसकी हत्‍या कर दी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है. साथ ही पुलिस ने कहा कि आरोपी और पीड़ित के मध्‍य कुछ दिनों पूर्व झगड़ा हुआ था. उस घटना के बाद से ही आरोपी बदला लेने की फिराक में था. शनिवार दोपहर को पीड़ित के लापता होने के बाद उसके परिवार ने पुलिस से संपर्क किया. परिवार ने अपने लड़के को उसके दोस्‍त के घर के बाहर खेलते देखा था.  यह भी पढ़ें अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में वे बच्‍चे को नहीं ढूंढ सके, हालांकि जब उन्‍होंने उसके 13 साल के दोस्‍त से पूछताछ की तो सच्‍चाई सामने आई. उन्‍हें पता चला कि उसे जंगल में ले जाकर मार दिया गया है.  पीड़ित की मां के बयान के आधार पर अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया गया और 13 साल के बच्‍चे से पूछताछ की गई. पुलिस उपायुक्‍त (रोहिणी) प्रणव तायल ने कहा कि किशोर ने खुलासा किया कि उसने पीड़ित को पत्थर ...

दिल्ली का आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 जारी किया गया

Image
First Published: March 29, 2022 | Last Updated:March 29, 2022 दिल्ली के आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार देश की राजधानी देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है।  यह गोवा और सिक्किम राज्यों के बाद प्रति व्यक्ति आय के अनुसार तीसरे स्थान पर है। मुख्य बिंदु  यह सर्वे दिल्ली के राज्य विधानसभा में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पेश किया था । 2021-22 में, दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से तीन गुना थी, जो सालाना आधार पर 16.81 प्रतिशत बढ़कर 4,01,982 रुपये हो गई है। इससे पहले 2020-21 के दौरान दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 3,44,136 रुपये थी। दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तीसरे स्थान पर है,   पहले स्थान पर गोवा और दूसरे  स्थान पर सिक्किम है। इस सर्वेक्षण के तहत प्रस्तुत अन्य तथ्य दिल्ली ने वित्त वर्ष 2021-22 में 10.23% GDP ग्रोथ दर्ज की है जबकि इस दौरान राष्ट्रीय विकास दर 8.9% रही। वित्तीय मापदंडों पर, दिल्ली ने बेहतर प्रदर्शन किया और 2021-22 में 1,450 करोड़ रुपये का राजस्व अधिशेष दर्ज किया, लेकिन इसमें 0.04 प्रति...

'आप' ने दिल्ली में भ्रष्टाचार का सफाया किया, मान पंजाब में इसे खत्म करेंगे : अरविंद केजरीवाल

Image
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में एंटी करप्शन हेल्पलाइन की भगवंत मान की घोषणा का स्वागत किया है. नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में भ्रष्टाचार का सफाया कर दिया है और उनके समकक्ष भगवंत मान तथा उनके मंत्री अब पंजाब में एक ईमानदार सरकार चलाएंगे. उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर 23 मार्च को एक व्हाट्स ऐप नंबर जारी करने की मुख्यमंत्री भगवंत मान की घोषणा का स्वागत किया. मान ने एलान किया है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो लोग इस नंबर पर बातचीत की रिकॉर्डिंग साझा कर सकते हैं. यह भी पढ़ें केजरीवाल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगली बार, यदि कोई आपसे रिश्वत मांगता है, तो इनकार नहीं करें. अपना मोबाइल फोन निकालिए और इसे रिकार्ड कर उस नंबर पर भेज दीजिए, जो जारी किया जाएगा. यह उनका (मान का) व्यक्तिगत व्हाट्सऐप नंबर होगा. हम उस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे.'' केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में 49 दिनों वाली अपनी पहली सरकार के दौरान इसी तरह का कदम उठाया थ...

दिल्ली का निजामुद्दीन मरकज शब-ए-बरात के लिए दो साल बाद फिर से खुला

Image
दिल्ली का निजामुद्दीन मरकज दो साल बाद दो दिन के लिए खोला गया. नई दिल्ली: कोविड नियमों के कथित उल्लंघन के कारण बंद होने के दो साल बाद यहां निजामुद्दीन मरकज को बृहस्पतिवार को दो दिन के लिए फिर से खोल दिया गया ताकि लोग शब-ए-बरात पर नमाज अदा कर सकें. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को मरकज की तीन मंजिलों को फिर से खोलने की अनुमति देते हुए कहा था कि मस्जिद का प्रबंधन यह सुनिश्चित करेगा कि आगंतुकों द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाए. यह भी पढ़ें पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मरकज के दरवाजे खोले गए. मरकज की प्रबंधन समिति के वकील फुजैल अहमद अयूबी ने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार पुलिस ने आज मरकज के दरवाजे खोल दिए.'' निजामुद्दीन मरकज मार्च 2020 में विवाद के केंद्र में था, जब तबलीगी जमात द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद मरकज को बंद कर दिया गया. अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मस्जिद भवन के भूतल और तीन अन्य मंजिलों को शब-ए-बारात से एक दिन पहले दोपहर 12 बजे खोला जाएगा और अगले दिन शाम चार बजे बं...

उत्तराखंड में सीएम को लेकर सस्पेंस कायम, बीजेपी मुख्यालय में बैठक कर निकले सीएम पुष्कर सिंह धामी कुछ नहीं बोले

Image
पुष्कर धामी के खटीमा सीट से चुनाव हारने के बाद उत्तराखंड के अगले CM को लेकर सस्पेंस बना है. नई दिल्ली: Pushkar Singh Dhami: बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक और पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली में पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात की. बैठक खत्म होने के बाद पुष्कर धामी बीजेपी मुख्यालय से निकल गए हैं. हालांकि इस दौरान उन्होंने बैठक को लेकर कुछ नहीं कहा है. जिसके बाद मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है. दरअसल, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत हुई है. लेकिन पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट से चुनाव हार चुके हैं. खटीमा सीट से पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.  यह भी पढ़ें इससे पहले बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 'बीजेपी आज उत्तराखंड को लेकर दिल्ली में अहम बैठक करेगी. बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव (संगठन) बीएल संतोष मौजूद रहेंगे. बीजेपी नेता पुष्कर सिंह धामी भी बैठक में शामिल होंगे. बता दें कि बीजेपी ने उत्तराखं...

CM पद की खींचतान के बीच, बीजेपी ने दिल्ली में मणिपुर के नेताओं की बुलाई बैठक: सूत्र

Image
राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 32 सीटें पर कब्जा किया है. नई दिल्ली: बीजेपी ने  मणिपुर में अपनी सरकार के गठन को लेकर दिल्ली में एक बैठक बुलाई है. मणिपुर में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचातानी की खबरों के बीच ये बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में मणिपुर के कई बड़े नेता शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बीरेन सिंह और थोंगम बिस्वजीत सिंह इस बैठक में शामिल होंगे. बता दें कि ये दोनों मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. थोंगम बिस्वजीत सिंह, बीरेन सिंह की तुलना में लंबे समय तक बीजेपी में रहे हैं. ऐसे में वो भी इस पद के उम्मीदवार माने जा रहे हैं.  यह भी पढ़ें बीजेपी के सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि राज्य पार्टी प्रमुख शारदा देवी और राज्य प्रभारी संबित पात्रा भी बैठक में शामिल होंगे. बीजेपी ने मणिपुर में औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं की थी. लेकिन पार्टी ने एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और उन्होंने ही पूरे राज्य में पार्टी का प्रचार किया. वहीं शुक्रवार को बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया...

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, चार अपराधी गिरफ्तार

Image
सीमापुरी में बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ नई दिल्ली: दिल्ली के सीमापुरी (Delhi Seemapuri) इलाके में एक मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने चार वांटेड रॉबर्स को गिरफ्तार किया. ये रोबेर्स सीमापुरी में टारगेट रॉबरी करने के लिए आए थे लेकिन दिल्ली पुलिस को पहले से ही इसकी जानकारी मिल गई थी. दिल्ली पुलिस ने इनको पकड़ने के लिए एक ट्रैप लगाया था देर रात ये रॉबर्स सीमापुरी इलाके में दो टीवीएस अपाचे बाइक पर बैठकर आए थे. यह भी पढ़ें इसी दौरान पुलिस ने इनको रुकने के लिए कहा लेकिन उन्होंने रोकने के बजाय पुलिस (Police) के ऊपर फायरिंग की जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल को गोली लगी लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिसकी मदद से दोनों को कोई हानि नहीं हुई. पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही में गोलियां चलाई जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी. पुलिस ने मौके से इन चारों बदमाशों के नाम विक्रम सिंह, शुभम चौधरी, दिनेश और हरिकिशन है पुलिस की कार्रवाई में हरिकिशन और विक्रम के पैर में गोली लगी है. जिसके बाद दोनों का अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया. डीसीपी सत्यसुंदरम ने ...

राज्य चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के उम्मीदवारों की व्यय सीमा बढ़ाई

Image
प्रतीकात्मक फोटो. नई दिल्ली: दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा किए जाने वाले खर्च की सीमा 5.75 लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये कर दी है. खर्च की सीमा में एक लाख की बढ़ोतरी की गई है. साल 2017 के निगम चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा किए जाने वाले खर्च की अधिकतम राशि 5.75 लाख रुपये तय थी. इसे 2021 के निगम उपचुनाव से पहले बढ़ाकर सात लाख कर दिया गया था. अब इसे और बढ़ाकर आठ लाख रुपये कर दिया गया है. वर्ष 2004 के निगम चुनाव में अधिकतम व्यय सीमा चार लाख रूपये थी जिसे बढ़ाकर 2012 में पांच लाख रुपये तक किया गया था. यह भी पढ़ें अप्रैल महीने में दिल्ली नगर निगम की 272 सीटों के लिए चुनाव होना है. अगले हफ्ते स्टेट इलेक्शन कमीशन निगम चुनाव के तारीखों की घोषणा कर सकता है. दिल्ली के तीन नगर निगमों के चुनाव होंगे. तीनों नगर निगमों के 272 वार्ड के लिए अप्रैल में चुनाव होने हैं.  राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त एसके श्रीवास्तव की ओर से जारी किए गए एक आदेश में कहा गया है कि शहर के तीनों नगर निगमों उत्तरी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली एवं पूर्वी दिल्ली के चुनाव में किसी भी उम्मीदवार के...

दिल्ली शहरी खेती अभियान (Delhi Urban Farming Campaign) क्या है?

Image
First Published: March 9, 2022 | Last Updated:March 9, 2022 दिल्ली सरकार द्वारा शहरी खेती के लिए एक मेगा अभियान शुरू किया जाएगा और 25 अप्रैल को एक गोलमेज सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा जिसमें भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी।  इस पहल को जन आंदोलन बनाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली पर्यावरण संरक्षण समिति का भी गठन किया जाएगा। मुख्य बिंदु  इस अभियान का नोडल विभाग उद्यान विभाग होगा। इस अभियान के माध्यम से दिल्ली के लोग अपने दैनिक जीवन में अत्यधिक रासायनिक उत्पादों की खपत को कम करने में सक्षम होंगे और इसलिए उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। गोलमेज सम्मेलन  25 अप्रैल को विभिन्न विशेषज्ञों के साथ एक गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें चर्चा की जाएगी कि यह अभियान को कैसे शुरू किया जा सकता है। दिल्ली सचिवालय में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में सरकारी अधिकारियों के साथ पूसा संस्थान और अन्य संगठनों के विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। इस उद्देश्य के लिए दो कारकों पर आधारित एक प्राथमिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। सबसे पहले, पूसा संस्थान की सहायता से, दिल्ली क...

दिल्ली सरकार ‘दिल्ली साइंस इनोवेशन हब’ (Delhi Science Innovation Hub) लांच करेगी

Image
First Published: March 2, 2022 | Last Updated:March 2, 2022 दिल्ली सरकार कौटिल्य एन्क्लेव में इसके द्वारा संचालित एक स्कूल में “साइंस इनोवेशन हब” विकसित करने जा रही है। मुख्य बिंदु दिल्ली साइंस इनोवेशन हब में सभी आधुनिक और नवीनतम सुविधाएं शामिल हैं, जैसे एक प्लेनेटेरियम जो छात्रों को वैज्ञानिक संस्कृति और स्वभाव का उन्नत ज्ञान प्रदान करने के लिए एक संग्रहालय है। इनोवेशन हब की मदद से छात्र अपनी बढ़ती शैक्षिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे। यह हब इसलिए विकसित किया जाएगा क्योंकि, हमेशा पर्याप्त शैक्षिक बुनियादी ढांचा प्रदान करने की सार्वजनिक मांग होती है, ताकि छात्रों को उनके घरों के पास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। परियोजना लागत  ढाई साल में 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से साइंस इनोवेशन हब तैयार होगा। इसमें एक सभागार, एक प्लेनेटेरियम, एक पुस्तकालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी वस्तुओं के साथ एक संग्रहालय, नवीनतम नवाचारों और प्रवृत्तियों की कला और मॉडल अनुभवात्मक दीर्घाएं, संग्रहणीय, उपकरण, सिमुलेशन सिस्टम उपकरण और सामग्री शामिल होगी। इनोवेशन...

दिल्ली : बीजेपी के पूर्व सांसद के चार कर्मचारियों का कथित रूप से अपहरण

Image
प्रतीकात्मक फोटो. नई दिल्ली: नई दिल्ली जिला पुलिस को एक शिकायत मिली है. शिकायत में बताया गया है कि बीजेपी के पूर्व सांसद के चार पर्सनल स्टाफ को किडनैप कर लिया गया है. इस शिकायत की पुष्टि दिल्ली पुलिस ने भी की है. पुलिस के मुताबिक बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व सांसद जितेन्द्र रेड्डी के ड्राइवर की पत्नी की तरफ से ये शिकायत दी गई है जिसकी जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें शिकायत के मुताबिक सोमवार रात में दो कारों में लोग आए और चार स्टाफ को लेकर चले गए जिसमें पूर्व सांसद का ड्राइवर भी शामिल है. दिल्ली पुलिस को शिकायत ड्राइवर की पत्नी ने दी है.  शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की. शुरुआती जांच में पुलिस कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं और फुटेज में ऐसा नहीं लग रहा है कि जबरदस्ती ले जाया गया है. पुलिस अभी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. जिस समय ये वारदात हुई उस समय जितेन्द्र रेड्डी हैदराबाद में थे. Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0...

दिल्ली में साल के अंत तक अपशिष्ट जल शोधन की क्षमता को 95 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा: रिपोर्ट

Image
 दिल्ली जल बोर्ड ने दिसंबर, 2022 तकअवजल शोधन क्षमता को बढ़ाने की योजना बनाई है.  नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में वर्ष के अंत तक अपशिष्ट जल (Wastewater) शोधन की लगभग 95 प्रतिशत क्षमता हासिल की जाएगी, जिससे यमुना नदी (Yamuna River)  में प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी. दिल्ली जल बोर्ड ने यह अनुमान जताया है. दिल्ली में 20 स्थानों पर संचालित 34 अवजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) 597 एमजीडी तक अवजल शोधन कर सकते हैं और फिलहाल इनकी क्षमता का लगभग 90 प्रतिशत (514 एमजीडी) उपयोग किया जा रहा है.  अनधिकृत कॉलोनियों और झुग्गी-झोपड़ी समूहों से अप्रयुक्त अपशिष्ट जल, और डब्ल्यूडब्ल्यूटीपी से निकलने वाले शोधित अपशिष्ट जल की खराब गुणवत्ता नदी में प्रदूषण के उच्च स्तर का मुख्य कारण है.  यह भी पढ़ें केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को सौंपी गई एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली जल बोर्ड ने दिसंबर, 2022 तक अपनी अवजल शोधन क्षमता को 130 एमजीडी तक बढ़ाने की योजना बनाई है. कोंडली एसटीपी में उपचार क्षमता 20 एमजीडी, रिठाला एसटीपी में 40 एमजीडी, ओखला एसटीपी में 30 एमजीडी और कोरोनेशन पिलर एसटीपी में 40 एमजीडी बढ़ाई जाएगी. इस प्रका...