Posts

Showing posts with the label उत्पलपर्रिकर

गोवा चुनाव : पणजी सीट से गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल

Image
उत्पल ने टिकट न मिलने के कारण हाल ही भाजपा छोड़ दी थी. पणजी: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर गुरुवार सुबह पणजी सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. उत्पल ने टिकट न मिलने के कारण हाल ही भाजपा छोड़ दी थी और पणजी से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. इस सीट पर वे भाजपा के उम्मीदवार अतानासियो 'बाबुश' मोनसेरेट को टक्कर देंगे. पर्रिकर ने कहा था कि पार्टी छोड़ना उनका "सबसे कठिन" निर्णय था, लेकिन वह चुनाव की दौड़ से हटने के लिए तैयार थे, अगर भाजपा इस निर्वाचन क्षेत्र से "अच्छे उम्मीदवार" को मैदान में उतारत. गौरतलब है कि बाबुश मनोहर पर्रिकर के लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी थे और उनके खिलाफ आपराधिक मामलों के संदर्भ में उत्पल ने यह बात कही थी. यह भी पढ़ें पर्रिकर को भाजपा ने पणजी से टिकट देने से इनकार कर दिया था, जहां से उनके पिता दो दशकों से अधिक समय से प्रतिनिधित्व कर रहे थे. इस फैसले से नाराज पर्रिकर ने शुक्रवार को भाजपा छोड़ दी थी और कहा था कि वह 14 फरवरी को पणजी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. 'चुनाव नही...