Posts

Showing posts with the label RahulGandhispeechinLokSabha

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का पलटवार, भूपेश बघेल को भी लपेटा

Image
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पर भी उड्डयन मंत्रालय के काम में बाधा डालने का आरोप लगाया. रायपुर: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘दो भारत' से संबंधित टिप्पणी को लेकर कहा है कि शायद राहुल वर्ष 2014 से पहले और उसके बाद के भारत की तुलना कर रहे थे, जिसमें 2014 से पहले विकास नहीं होता था, भ्रष्टाचार और आर्थिक कुप्रबंधन का बोलबाला था. देश में वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी. छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को रायपुर पहुंचने के बाद स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे पर संवाददाताओं के सवाल पर सिंधिया ने कहा, ‘‘राहुल गांधी के ‘दो भारत' के बयान में मुझे आश्चर्य है कि ऐसा वक्तव्य क्या कोई भारतीय नागरिक दे पाएगा. मेरा देश भारत है, हमारा देश एक परिवार है. भाईचारे की संस्कृति हमारे देश में सदैव से रही है.'' केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''शायद राहुल जी का संदर्भ उस विषय पर होगा कि वर्ष 2014 में मोदी जी के आने से पहले एक देश ...