'कट्टर ईमानदारी, कट्टर देशभक्ति और इंसानियत ही ....', दिल्ली के CM केजरीवाल ने चुनाव में AAP की जीत के बताए ये कारण : 10 अहम बातें
नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत का श्रेय जनता को दिया है. उन्होंने कहा कि चुनावों में जीत को लेकर जो किया जनता ने किया. उन्होंने कहा कि गरीबी बढ़ती जा रही है. लोग महंगाई से परेशान है. शायद इसलिए ही जनता ने सारे दलों को नकार कर पंजाब में आम आदमी पार्टी को चुना है. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : केजरीवाल ने कहा कि इस देश की जनता के मानस को समझने की जरूरत है. एक नई पार्टी को जनता ने इतना विश्वास दिया और दो स्टेट्स दिए (दिल्ली और पंजाब) क्यों? क्योंकि जनता पिछले 75 साल के शासन से बहुत ज्यादा दुखी है. जनता की मूलभूत सुविधाएं भी पूरी नहीं हो पा रही हैं. उन्होंने कहा कि गरीबी बढ़ती जा रही है, महंगाई बढ़ती जा रही है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. लोगों के पास खाने को नहीं है. लोगों के पास रोजगार नहीं है और सरकारों के पास इन चीजों को के लिए कोई टाइम नहीं है. जितनी भी पार्टियों की सरकारें आईं, सारी लूटने में लगी हुई हैं. सीएम ने कहा कि दिल्ली में हमें एक मौका दिया जनता ने और फिर जो हमने काम किया, उसकी वजह से दिल्ली में दूसरा मौका भी दिया. पं...