Posts

Showing posts with the label asteroid74821994pc1

बुर्ज खलीफा से भी बड़ा एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब से गुजरा, लोगों ने बताए अनुभव

Image
पृथ्‍वी पर मौजूद सबसे ऊंची बिल्डिंग से भी बड़ा एक एस्‍टरॉयड (asteroid) 19 जनवरी को हमारे ग्रह के पास से सुरक्षित गुजर गया। 7482 (1994 PC1) नाम के विशाल एस्‍टरॉयड ने पृथ्‍वी से लगभग 1.93 मिलियन किलोमीटर दूर अपना सफर किया। यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से पांच गुना अधिक है। क्‍योंकि यह एस्‍टरॉयड नियमित तौर पर पृथ्‍वी के पास से गुजरता है, इसी वजह से इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में रखा गया है। लेकिन यह हमारे ग्रह को कोई खतरा पैदा नहीं करता। 19 जनवरी की सुबह 3:21 बजे यह एस्‍टरॉयड पृथ्वी के सबसे करीब आया। खगोलविदों का कहना है कि कम से कम अगले 200 साल यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि भले यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरता है, लेकिन लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है।  यह एस्‍टरॉयड पृथ्वी के सापेक्ष 19.56 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा कर रहा था। Earth Sky ने आकाश में तेजी से घूमते हुए एस्‍टरॉयड का एक वीडियो शेयर किया है। इसे प्यूर्टो रिको (Puerto Rico) में रिकॉर्ड किया गया था। वहां पूर्णिमा के बावजूद एस्‍टरॉयड साफ...

पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरने वाला है ‘खतरनाक’ एस्‍टरॉयड, दोबारा साल 2105 में आएगा

Image
पृथ्‍वी के नजदीक अगले कुछ दिनों में एक बड़ी खगोलीय घटना होने वाली है। 1 किलोमीटर लंबा एक एस्‍टरॉयड (asteroid) अगले सप्ताह पृथ्वी के पास से गुजरने के लिए तैयार है। हालांकि आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। जब यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के पास से गुजरेगा, तब भी इसके और हमारे ग्रह के बीच 1.93 मिलियन किलोमीटर की दूरी होगी। इसका मतलब है कि यह एस्‍टरॉयड चंद्रमा की तुलना में पृथ्‍वी से 5.15 गुना अधिक दूर होगा। हमारे वैज्ञानिक और खगोलविद आने वाली खगोलीय घटनाओं पर नियमित नजर रखते हैं। इनके बारे में लोगों को अपडेट दिए जाते हैं, ताकि लोग भी इस घटनाओं के गवाह बन सकें। अब खगोलविदों ने पाया है कि एस्‍टरॉयड (7482) 1994 PC1 जल्द ही पृथ्वी के पास पहुंचेगा। वैज्ञानिकों ने इस एस्‍टरॉयड के आकार और पृथ्‍वी से कम दूरी को देखते हुए इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक' के तौर पर क्‍लासीफाइड किया है। भारतीय समय के मुताबिक यह एस्‍टरॉयड 19 जनवरी की सुबह 3:21 बजे पृथ्वी के सबसे करीब होगा। करीब 89 साल बाद यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के इतने नजदीक से गुजर रहा है। 89 साल पहले 17 जनवरी 1933 को यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से 1.1 लाख ...