Posts

Showing posts with the label PMLA

यस बैंक के राणा कपूर, वाधवन ने की 5,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी: जांच एजेंसी

Image
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का खुलासा मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया है कि यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर और डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल और धीरज वाधवन ने संदिग्ध लेनदेन के माध्यम से 5,050 करोड़ रुपये के फंड की हेराफेरी की. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राणा कपूर, उनके परिवार, वाधवन और अन्य के खिलाफ हाल ही में विशेष अदालत में दायर आरोपपत्र में यह बात कही. जांच के दौरान, यह पता चला कि इस मामले में पीओसी का एक बड़ा हिस्सा राणा कपूर द्वारा विदेशों में ले जाया गया है और इसलिए वे धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत सीधे कुर्की के लिए उपलब्ध नहीं हैं. यह भी पढ़ें केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपनी ताजा अभियोजन शिकायत (आरोप) में दावा किया, “राणा कपूर, डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल वधावन, धीरज वाधवन और अन्य एक-दूसरे के साथ आपराधिक साजिश में भी शामिल थे. ईडी ने कहा कि जांच से पता चला है कि यस बैंक ने अप्रैल 2018 से जून 2018 के बीच डीएचएफएल से 3,700 करोड़ रुपये के डिबेंचर खरीदे थे. इसलिए, राशि डीएचएफएल को हस्तांतरित कर दी गई थी.  इसके बाद, डीएचएफएल ने डीओआईटी अर्बन वेंचर्स प्राइव...

PMLA प्रावधानों के तहत 17 साल में 98,368 करोड़ की अपराध की कमाई की हुई पहचान: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र

Image
सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में बहस अगले हफ्ते भी जारी रहेगी नई दिल्‍ली : प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्‍टर (PMLA) के प्रावधानों को चुनौती देने की याचिका पर केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)में दलीलें जारी रखी गई. केंद्र ने SC को बताया कि पिछले 17 वर्षों में PMLA के तहत 98,368 करोड़ रुपये की अपराध की कमाई की पहचान हुई और अटैच की गई. इस अवधि में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत जांच के लिए 4,850 मामले उठाए गए हैं.अपराध की आय की कुर्की में संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद, आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन और कथित ड्रग्स तस्कर इकबाल मिर्ची की संपत्ति शामिल है.आतंकवाद और नक्सल फंडिंग के 57 मामलों की जांच में 1,249 करोड़ रुपये की अपराध की आय की पहचान हुई है  यह भी पढ़ें जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस  दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सी टी रवि कुमार की बेंच के समक्ष SG तुषार मेहता ने लगातार दूसरे दिन बहस जारी रखी. उन्होंने कहा कि 17 साल में की गई 2,883 सर्च की गईं. 256 संपत्तियों के माध्यम से 982 करोड़ रुपये की अपराध की आय अटैच हुई...