Posts

Showing posts with the label एसपीसिंहबघेल

यूपी चुनाव: करहल  से अखिलेश के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारे एसपी बघेल

Image
''डबल इंजन मतलब डबल भ्रष्‍टाचार'' : बिजनौर की सभा में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला 'हमला' बघेल और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर एक लहर दिखाई देती है, जबकि बहुत से लोगों को उम्मीद है कि ‘‘भविष्य के मुख्यमंत्री'' का चुनाव करने से क्षेत्र में तेजी से प्रगति होगी. अखिलेश विपक्षी गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, जिसमें राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) और जाति-आधारित क्षेत्रीय दलों का एक समूह शामिल है. करहल इटावा जिले में अखिलेश के पैतृक गांव सैफई से महज चार किलोमीटर दूर है. यह निर्वाचन क्षेत्र मुलायम सिंह यादव की मैनपुरी लोकसभा सीट का हिस्सा है. अखिलेश ने विधान परिषद सदस्य के रूप में मुख्यमंत्री के पद पर कार्य किया और वर्तमान में आजमगढ़ से सांसद भी हैं. अखिलेश अपने गृह क्षेत्र से पहला विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी नेताओं और समर्थकों का कहना है कि निर्वाचन क्षेत्र ‘‘खामोश इंकलाब'' का गवाह बनेगा और उनका उम्मीदवार विजयी होगा. बघेल ने  कहा कि करहल में मुकाबले को ‘‘एकतरफा'...

UP Polls 2022: करहल सीट पर कौन मारेगा बाजी, अखिलेश यादव या एसपी सिंह बघेल, लोगों ने कही यह बात..

Image
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट पर 'लड़ाई' को बीजेपी ने दिलचस्‍प बना दिया है. मैनपुरी जिले की करहल सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव मैदान में उतरे हैं. यादव परिवार का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश की जीत बेहद आसान मानी जा रही थी लेकिन बीजेपी ने यहां से केंद्रीय मंत्री और आगरा से सांसद एसपी सिंह बघेल को उम्‍मीदवार घोषित करके मुकाबले को रोमांचक बना दिया है. माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी में रह चुके एसपी सिंह बघेल के आने से अखिलेश की राह उतनी आसान नहीं होगी, जितनी पहले मानी जा रही थी. NDTV ने मैनपुरी में लोगों से बात करके जिले के चुनावी माहौल और बघेल के मैदान पर आने के बाद करहल सीट पर बने सियासी समीकरण के बारे में लोगों की राय जानने की कोशिश की.  यह भी पढ़ें सर्दी के मौसम में गर्मागर्म भुने हुए आलू का मजा ले रहे ब्रजेश ने कहा, 'मुझे लग रहा कि अखिलेश जीत जाएंगे.' इसका कारण पूछने पर उन्‍होंने कहा कि वे अच्‍छा काम कर रहे हैं. सांवरिया नाम के एक अन्‍य व्‍यक्ति ने भी कहा कि अखिलेश यादव ही जीतेंगे. उनका अच्‍छा ...