25 दिसंबर को अंतरिक्ष में लॉन्च होगा अब तक का सबसे बड़ा टेलीस्कोप
नासा NASA के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप James Webb Space Telescope का लॉन्च एक दिन की देरी से होगा। यह टेलीस्कोप हबल Hubble की जगह लेने वाला है। नासा ने कहा है यह लॉन्च पहले से तय समय से एक दिन बाद क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को होगा। फ्रेंच गयाना के कौरो स्पेसपोर्ट से होने वाले लॉन्च में देरी की वजह तेज हवाएं हैं। अब शनिवार को Ariane 5 रॉकेट नेक्स्ट जेनरेशन वाली स्पेस ऑब्जर्वेट्री को लेकर उड़ान भरेगा। 10 अरब डॉलर (लगभग 75,330 करोड़ रुपये) का जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप अब तक का बनाया गया सबसे बड़ा टेलीस्कोप है। इसका मकसद खगोलविदों को सफल खोजों में मदद करना है। हबल की तुलना में इसे ब्रह्मांड में गहराई से देखने और 13.5 अरब साल पहले तक की घटनाओं का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है। फिलहाल हबल स्पेस टेलीस्कोप अंतरिक्ष में सबसे शक्तिशाली टेलीस्कोप है। पिछले 30 साल से इसने खगोलविदों को बड़ी जानकारियां दी हैं। काफी समय हो जाने की वजह से इसे बदलने की जरूरत महसूस की गई थी। हबल प्रोजेक्ट को पूरा करने में नासा और ESA (यूरोपियन स्पेस एजेंसी) दोनों की भूमिका थी। दोनों ने मिलकर और बड़...