AAP का आरोप : बीजेपी के ‘गुंडों’ ने सत्येंद्र जैन के काफिले पर हमला किया
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो) नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ‘गुंडों' ने यहां उसके वरिष्ठ नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के काफिले पर हमला किया. बीजेपी की दिल्ली इकाई ने आप के इस आरोप को खारिज कर दिया. पार्टी ने कहा कि दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के चावला इलाके के निवासियों ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार की नयी शराब नीति का विरोध किया था. आप ने कई ट्वीट कर आरोप लगाया कि बीजेपी की दिल्ली इकाई ने जैन के काफिले पर हमला करने के लिए अपने ‘‘गुंडों'' को तैनात किया क्योंकि उसे एहसास हो गया है कि वह आगामी नगर निकाय चुनाव हारने जा रही है. यह भी पढ़ें माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर पार्टी ने कथित हमले का एक वीडियो फुटेज भी पोस्ट किया. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ये बीजेपी है. यह गुंडों की पार्टी है. जब वे हार रहे होते हैं, तो वे अपना रूप दिखाते हैं. लोग उन्हें उनकी जगह दिखाएंगे.'' पार्टी सूत्रों ने बताया कि घटना द...