अगरतला हवाई मार्ग के जरिये ढाका और चटगांव से जुड़ेगा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का वर्चुअल लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार जनवरी को किया था अगरतला: त्रिपुरा (Tripura) के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को कहा कि अगरतला वायुमार्ग से बांग्लादेश (Bangladesh) के शहर ढाका और चिटगांव से जुड़ेगा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगरतला-ढाका और अगरतला-चिटगांव के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अगले छह महीने में शुरू होने की संभावना है. अधिकारी ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय इन मार्गों पर उड़ानों के संचालन के लिए जल्द ही निविदाएं जारी करेगा जिसमें इच्छुक निजी एयरलाइन भाग ले सकेंगी. देब ने ट्वीट किया, ‘‘अंतत: अगरतला स्थित एमबीबी हवाई अड्डा ढाका और चिटगांव के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए तैयार हो गया है. यह भी पढ़ें "कांग्रेस के सफाए के लिए राहुल गांधी की अज्ञानता जिम्मेदार": त्रिपुरा सीएम त्रिपुरा के लोगों के सपने साकार करने की इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया जी के प्रति दिल से आभार प्रकट करता हूं.'' एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश के लिए प्रस्तावित अंतर...