Posts

Showing posts with the label bhupeshbhagelgovernment

छत्तीसगढ़ : राहुल गांधी ने अमर जवान ज्योति का शिलान्यास किया, बोले- 100 अमीरों के पास देश के 40 फीसदी लोगों के बराबर धन

Image
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के 5-10 उद्योगपति मित्र देश का पूरा धन अपनी जेब में डालें, ऐसा हम होने नहीं देंगे. रायपुर: छत्तीसगढ़ दौरे पर गुरुवार को पहुंचे राहुल गांधी ने  चार ऐतिहासिक सौगातें दी हैं. इस दौरान उन्होंने ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना' का शुभारंभ किया. जिसमें 3.55 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के खाते में पहली किश्त की राशि अंतरित की. जानकारी के मुताबिक भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को तीन किश्तों में सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. एक वर्ष में कुल 212 करोड़ रुपए की सहायता ऐसे कृषि मजदूर परिवारों तक पहुंचाई जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने ‘सेवाग्राम' और ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति' की आधारशिला और राजीव युवा मितान क्लब योजना का भी शुभारंभ किया.  यह भी पढ़ें Rahul Gandhi ने संसद में मोदी सरकार पर साधा निशाना तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इसे बताया 'ऐतिहासिक भाषण' दरअसल, रायपुर में शहीदों के सम्मान में अमर जवान ज्योति जलाई जाएगी. ड्यूटी के दौरान शहीद हुए छत्तीसगढ़ और देश के वीर शहीद जवानों के सम्मान में अमर जवान ज्योति हमेशा...