Posts

Showing posts with the label IBRD

पश्चिम बंगाल को 125 मिलियन डॉलर का ऋण देगा विश्व बैंक

Image
First Published: March 12, 2022 | Last Updated:March 12, 2022 राज्य में सामाजिक सुरक्षा सेवाओं के माध्यम से गरीब और कमजोर समूहों की मदद करने के लिए विश्व बैंक द्वारा पश्चिम बंगाल को 125 मिलियन अमरीकी डालर के IBRD (International Bank for Reconstruction and Development) ऋण की पेशकश की गई है। मुख्य बिंदु पश्चिम बंगाल में ‘जय बांग्ला’ नामक एक छत्र मंच के माध्यम से देखभाल सेवाएं, सामाजिक सहायता और नौकरी देने के लिए 400 से अधिक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इस IBRD के ऋण से राज्य को समावेशी सामाजिक सुरक्षा परियोजना की क्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी, जो महिलाओं, आदिवासी और अनुसूचित जाति के परिवारों और आपदा-संभावित तटीय क्षेत्रों में कमजोर आबादी पर केंद्रित है। यह परियोजना सामाजिक देखभाल सेवाओं के लिए एक टेलीकंसल्टेशन नेटवर्क की स्थापना के साथ-साथ केस प्रबंधन कार्यकर्ताओं के एक कैडर को भी वित्तपोषित करेगी जो बुजुर्गों की देखभाल पर मार्गदर्शन प्रदान कर सकते हैं और घरों को स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं से जोड़ सकते हैं। यह परियोजना राज्य के कार्यबल में महिलाओं...