गिरफ्तार सांसद ने जिस फाइनेंसर से लिए कर्ज, उसका संबंध "D Gang" से : शिवसेना का आरोप
सांसद नवनीत राणा के खिलाफ शिवसेना सांसद संजय राउत ने लगाए आरोप मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को फिल्म फाइनेंसर एवं बिल्डर यूसुफ लकड़वाला से 80 लाख रूपये का कर्ज मिला था. लकड़वाला को धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था. उसकी पिछले वर्ष सितंबर में यहां आर्थर रोड जेल में मौत हो गई थी. राउत ने कहा कि लकड़वाला के ‘डी गैंग' (भगोड़े अपराधी दाऊद इब्राहिम के गिरोह) से संबंध थे. उन्होंने कहा कि ईडी इस पहलू की जांच कब करेगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता मोहित कंबोज ने राउत के आरोपों के जवाब में लकड़वाला की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ तस्वीरें ट्विटर पर डालीं. यह भी पढ़ें राउत ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कि हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर उठे राजनीतिक विवाद का 1993 के मुंबई श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों की तरह ही कोई ‘अंडरवर्ल्ड कनेक्शन' तो नहीं है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा नवनीत राणा को बचाने की कोशिश कर रही है. नवनीत और उनके प...