Posts

Showing posts with the label PChidambaram

कांग्रेस की चुनावी हार के लिए अकेला गांधी परिवार जिम्‍मेदार नहीं : पी चिदंबरम

Image
चिदंबरम ने कहा, ' हाल की चुनावी हार के लिए सिर्फ गांधी परिवार को जिम्‍मेदार नहीं ठहराया जा सकता नई दिल्‍ली : पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लचर प्रदर्शन के बाद पार्टी में चल रही खींचतान के बीच पी चिदंबरम (P Chidambaram) गुरुवार को खुलकर गांधी परिवार के समर्थन में आए. कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता चिदंबरम ने NDTV से बातचीत में कहा, 'पार्टी की हाल की चुनावी हार के लिए सिर्फ गांधी परिवार को जिम्‍मेदार नहीं ठहराया जा सकता.' उन्‍होंने  G-23 यानी कांग्रेस के असंतुष्‍ट नेताओं से पार्टी को विभाजित नहीं करने की अपील भी की. चिदंबरम ने कहा, 'गांधी परिवार ने (हार की) जिम्‍मेदारी स्‍वीकार की, ठीक उसी तरह जैसे मैंने गोवा और अन्‍य लोगों ने दूसरे राज्‍यों में हार के लिए जिम्‍मेदारी स्‍वीकार की थी.'  यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87/?feed_id=1...

'चिदंबरम ने 2014 में कैबिनेट की सिफारिश के बिना दिया OROP पर बयान' : केंद्र ने SC में किया अपना बचाव

Image
सरकार ने विसंगति के लिए पी चिदंबरम को जिम्मेदार ठहराया (फाइल फोटो) नई दिल्ली: सशस्त्र बलों में वन रैंक वन पेंशन (OROP) को लेकर सोमवार को शीर्ष न्यायालय में सुनवाई हुई. केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष वन रैंक वन पेंशन (OROP) पर अपना बचाव किया. सरकार ने 2014 में संसदीय चर्चा बनाम 2015 में वास्तविक नीति के बीच विसंगति के लिए पी चिदंबरम को जिम्मेदार ठहराया. केंद्र ने 2014 में संसद में वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बयान पर विसंगति का आरोप लगाया. केंद्र ने कहा कि चिदंबरम का 2014 का बयान तत्कालीन केंद्रीय कैबिनेट की सिफारिश के बिना दिया गया था.  यह भी पढ़ें केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा दायर किया. केंद्र ने कहा कि रक्षा सेवाओं के लिए OROP की सैद्धांतिक मंजूरी पर बयान तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम द्वारा 17 फरवरी, 2014 को तत्कालीन केंद्रीय कैबिनेट की सिफारिश के बिना दिया गया था. दूसरी ओर, कैबिनेट सचिवालय ने 7 नवंबर, 2015 को भारत सरकार (कारोबार नियमावली) 1961 के नियम 12 के तहत प्रधानमंत्री की मंजूरी से अवगत कराया. सुप्रीम कोर्ट 23 फरवरी को अब इसे मामले पर सुनवाई करेगा.  16 फरवरी...

गोवा में दलबदली पर बोले चिदंबरम: इस बार हमारा घर सुरक्षित, लेकिन चोर...

Image
चिदंबरम ने कहा इस बार हमारा घर में अच्छी सुरक्षा है पणजी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू के कारण गोवा को आजाद करवाने में देरी नहीं हुई थी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का यह "इतिहास को विकृत करने का एक हताश प्रयास" था. उन्होंने कहा  कि भारत के पहले प्रधानमंत्री ने गोवा को मुक्त करने के लिए सही समय पर हस्तक्षेप किया था. पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में चिदंबरम ने इस बात पर भी जोर दिया कि आगामी विधानसभा चुनावों में चुने गए किसी भी कांग्रेस विधायक को इस बार गोवा में भाजपा अपनी तरफ नहीं ला सकेगी. उन्होंने दावा किया कि इस बार "हमारा घर में अच्छी सुरक्षा है, हालांकि "चोर" अभी भी बाहर है लेकिन जनता "उसे सबक सिखाएगी". यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि हर गुजरते दिन के साथ, मतदाताओं के लिए यह स्पष्ट होता जा रहा है कि उन्हें भाजपा या कांग्रेस में से चयन करना है. वहीं आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) जैसी "छोटी पार्टियों" गैर-भाजपा वोट को विभाजित क...

आर्थिक समीक्षा को लेकर चिदंबरम ने कहा. 'सरकार पश्चाताप करे औेर अपना रवैया बदले'

Image
चिदंबरम ने कहा, ‘‘यह पश्चाताप और रवैया में बदलाव का समय है, ढीगें हांकने का समय नहीं है.'' नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने संसद में 2021-22 की आर्थिक समीक्षा पेश होने के बाद सोमवार को कहा कि सरकार को पिछले दो साल की स्थिति के लिए पश्चाताप करना चाहिए और अपना रवैया बदलना चाहिए. पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आर्थिक समीक्षा में वही पुरानी बात दोहराई गई है कि 2021-22 के आखिर में अर्थव्यवस्था सुधार के साथ महामारी के पूर्व (2019-20) के स्तर पर पहुंच जाएगी. दो वर्षों में करोड़ों नौकरियां चली गईं, 84 प्रतिशत परिवारों की आय घट गई, 4.6 करोड़ लोग गरीबी की गिरफ्त में चले गए और भारत वैश्विक भूख सूचकांक में 116 देशों में 104 स्थान पर है.'' यह भी पढ़ें आर्थिक सर्वे पेश होने पर बोले प्रिंसिपल इकनोमिक एडवाइजर, 'देश में बेरोजगारी के रियल टाइम डाटा की कमी' कांग्रेस नेता चिदंबरम ने कहा, ‘‘यह पश्चाताप और रवैया में बदलाव का समय है, ढीगें हांकने और यथावत बने रहने का समय नहीं है.'' भारतीय अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष (2022-23) में 8-8.5 प्रतिशत की दर स...