Posts

Showing posts with the label Jahangirpuriviolence

दिल्ली : जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दो और गिरफ्तार, कांच की बोतलों से हमला और तलवार लहराने का आरोप

Image
दिल्ली : जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दो और गिरफ्तार नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी कुशल चौक पर हिंसा करने के आरोप में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी रिश्ते में भाई हैं. दोनों पर भीड़ में शामिल होकर हिंसा करने का आरोप है. आरोपियों के नाम जफर और बाबुद्दीन है. अब तक पुलिस 28 बालिगों को गिरफ्तार कर चुकी है और 3 नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज चुकी है. ये दोनों आरोपी हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार को जानते हैं.  यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b8/?feed_id=22775&_unique_id=626fadd23e8f0

जहांगीरपुरी हिंसा :  मुख्य आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, हिंसा के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना

Image
नई दिल्ली : दिल्ली में जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अहम गिरफ्तारी की है. दिल्ली पुलिस ने हिंसा के आरोपी फरीद उर्फ नीटू को गिरफ्तार किया है. फरीद जहांगीरपुरी हिंसा का घोषित अपराधी है. स्पेशल सेल ने उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया है. स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, जहांगीरपुरी में जिस वक्त पथराव हुआ, इस आरोपी ने भीड़ को उकसाया और अफवाह फैलाई. इसने ही जमकर उत्पाद मचाने में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके बाद यह कोलकाता भाग गया था. यह भी पढ़ें न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से बताया, ‘वह सांप्रदायिक दंगे में बहुत ही सक्रिय रूप से संलिप्त था और अहम भूमिका निभाई थी. हमारी कई टीमें पश्चिम बंगाल में तैनात की गई थीं और उसे गुरुवार को तामलुक गांव से उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया. उसे आज विमान के जरिये दिल्ली लाया जा रहा है.' सूत्रों ने बताया कि दंगों के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था और तब से वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था. उन्होंने बताया कि आरोपी पश्चिम बंगाल में एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूम रहा था. साथ ही उन्होंने बताया कि वर्ष 20...

Jahangirpuri Violence: अंसार पर कसा शिकंजा, ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Image
नई दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी अंसार की मुश्किलें बढ़ने की संभावना है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार सहित विभिन्न संदिग्धों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया है.अंसार के खिलाफ आरोपों की जांच ED पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम) के तहत करेगा. दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने हिंसा मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा को पत्र लिखा था. जिसके बाद ईडी की तरफ से शनिवार को केस दर्ज कर लिया गया है. यह भी पढ़ें पुलिस की तरफ से कहा गया था कि शुरूआती जांच के दौरान यह सामने आया है कि अंसार के कई बैंक खातों में रुपये हैं और उसके पास कई संपत्ति भी है, जिन्हें कथित तौर पर जुए में जीती गई रकम से खरीदा गया है.अधिकारी ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा था, ‘‘हमने संबद्ध एजेंसी (ईडी) से अंसार के मामले में धन शोधन के पहलू की जांच करने और उसके बैंक खाते के विवरण तथा उसके पास मौजूद संपत्ति का विश्लेषण करने का अनुरोध किया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह धन कोई ...

मेयर ने बताया, कोर्ट के रोकने के बाद भी दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर क्यों चलते रहे?

Image
राजा इकबाल सिंह ने कहा कि "हम पूरी दिल्ली की जनता से कहना चाहते हैं कि जहां भी कोई अवैध अतिक्रमण है, कृपया उन्हें स्वयं हटा दें. इसके बाद उन लोगों का नंबर है, इसके बाद उनकी बारी है." उन्होंने यह एनडीटीवी को यह तब बताया जब उनसे पूछा गया कि क्या दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी? जहांगीरपुरी में बुलडोजर से एक मस्जिद के बाहर की 20 दुकानें और ढांचे ध्वस्त किए गए. यह वही मस्जिद है जिसके बाहर शनिवार को हिंसा भड़क उठी थी. हिंसा तब हुई थी जब हनुमान जयंती पर एक जुलूस उस इलाके से गुजर रहा था. दो समूहों के बीच अज़ान के लिए में तेज संगीत बजाने से रोकने पर बहस शुरू हो गई थी. और फिर तेज झड़प शुरू हो गई थी. जिन संरचनाओं को तोड़ा गया उनमें एक स्थायी दुकान थी जिसके मालिक ने कहा कि उसके पास अधिकारियों की अनुमति है. इकबाल सिंह ने दावा किया, "केवल अस्थायी ढांचों को हटाया गया." स्थायी दुकान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने दावा किया कि "दस्तावेज सब कुछ साबित कर देंगे." उन्होंने कहा कि आज उनकी टीम ने सार्वजनिक भूमि पर कबाड़ डीलरों द्वारा किए...

मुख्य षड्यंत्रकारी और जुलूस में शामिल लोगों के बीच कहासुनी से हुई दिल्ली में हिंसा : रिपोर्ट

Image
पुलिस के अनुसार, जहांगीरपुरी निवासी अंसार पहले भी मार-पीट के दो मामलों में लिप्त रहा है, उसे एहतियाती धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और जुआ तथा हथियार कानूनों के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज है. अंसार की पत्नी सकीना का दावा है कि वह लैपटॉप खरीदने वजीराबाद गये थे और करीब साढ़े छह बजे जोरों की भूख लगी होने की बात कहकर खाना तैयार रखने को कहा था. पांच बच्चों की मां सकीना ने कहा कि जब वह वजीराबाद से लौटे तो वह उनका खाना लगाने लगी. वह कहती हैं, ‘‘इसी दौरान उन्हें कॉल आया और उन्होंने कहा कि बड़ा झगड़ा हो गया है, खाना अभी रहने दो. उन्होंने कहा कि मामला सुलझाने के लिए उनका वहां होना जरूरी है नहीं तो लोगों की जान चली जाएगी.'' सकीना कहती हैं कि वह अपना फोन लिए बगैर ही मौके पर भागे, लेकिन अब (पुलिस) उन्हें ही दोषी बता रही है. अंसार की पत्नी ने कहा कि इसी रास्ते से दो बार जुलूस शांति से निकल गया था लेकिन तीसरी बार जब वह आया तो उस वक्त ‘रोजा खोलने' का वक्त था. उसने कहा, ‘‘वे पूरी तैयारी से आए थे, वरना उनके पास डंडे, बोतलें और अन्य चीजें कैसे होतीं. जब वे मस्जिद के सामने पहुंचे तो, उ...

दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा : सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, स्वत: संज्ञान लेकर कोर्ट की निगरानी में जांच की अपील

Image
नई दिल्ली: दिल्ली में जहांगीरपुरी हिंसा का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना के समक्ष एक पत्र याचिका दायर की गई है, जिसमें अदालत से स्वत: संज्ञान लेकर कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की गई है. सुप्रीम कोर्ट से जहांगीरपुरी हिंसा की निष्पक्ष जांच करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के  मौजूदा जज की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने का आग्रह किया गया है.  यह भी पढ़ें वकील ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस की अब तक की जांच पक्षपाती, सांप्रदायिक और दंगों की तैयारी करने वालों को सीधे तौर पर बचाने वाली रही है.  इस अदालत ने 2020 में दंगों को रोकने में विफल रहने पर दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई थी. वकील अमृतपाल सिंह खालसा ने पत्र में कहा कि 2020 के दंगों में दिल्ली पुलिस की छवि कमजोर हुई है और लोगों का उस पर विश्वास कम हुआ है. वकील ने कहा कि ऐसा दूसरी बार है जब राजधानी में दंगे भड़के हैं, हालांकि केवल "अल्पसंख्यक" समुदाय के सदस्यों को दोषी ठहराया जाएगा. मीडिया रिपोर्टों पर भरोसा करते हुए पत्र याचिका में कहा गया है कि हनुमान जयंती शोभा यात्रा जुलूस में शामिल कु...

Jahangirpuri Violence: घायल सब-इंस्पेक्टर से मिलने उनके घर पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना

Image
इस मामले में पुलिस ने अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुर में शनिवार को हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसी बीच हिंसा में घायल हुए दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (SI) मेदा लाल से दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने मुलाकात की है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने रविवार देर रात थाना जहांगीरपुरी के SI मेदा लाल के आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना है. पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने एसआई मेदा लाल को सूचित किया कि पूरी फोर्स को उनके साहस और कर्तव्य की भावना पर गर्व है. जिसने अनियंत्रित भीड़ को जल्दी से नियंत्रित करने में मदद की. इस कठिन समय के दौरान विभाग से हर संभव सहायता मिलने का आश्वासन भी पुलिस कमिश्नर ने उन्हें दिया. यह भी पढ़ें हिंसा के दौरान हुए थे घायल जहांगीरपुरी इलाके में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई थी. इस दौरान पत्थरबाजी होने से हिंसा भड़क उठी थी. हिंसा पर काबू पाने के दौरान मेदा लाल घायल हो गए थे और उनके हाथ में चोट आई थी.  21 आरोपी हुए गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने अब तक 21 आर...

“जब आप गुंडों को सम्मानित करते हैं तो....”: दिल्ली हिंसा मामले में AAP ने बीजेपी को घेरा

Image
आप ने बीजेपी पर बोला हमला नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में सांप्रदायिक झड़प को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि वह गुंडों और दंगे करने वालों को सम्मानित कर रही है. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी का ये बयान तब आया जब दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने कहा कि 16 अप्रैल की झड़प रोहिंग्या और बांग्लादेशी प्रवासियों को आप सरकार द्वारा दी जा रही सहायता प्रदान करने का नतीजा है. यह भी पढ़ें आदेश गुप्ता और अन्य भाजपा नेताओं द्वारा केजरीवाल के आवास पर हमला करने के आरोपियों को सम्मानित किया गया है. जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई. इस हिंसा में आठ पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए. इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है. आप का कहना है कि हाल की घटनाओं को देखकर यह स्पष्ट है कि हिंसा के पीछे भाजपा ही है. आदेश गुप्ता ने स्वयं बर्बरता और गुंडागर्दी के आरोप में गिरफ्तार किए गए 8 गुंडों को सम्मानित व सम्मानित किया. जब आप खुद ऐसे गुंडों का सम्मान करते हैं तो आप जनता को संदेश ...