अज़ान VS हनुमान चालीसा: MNS के विरोध के बीच अब BJP के सबसे अमीर नेता ने दिया फ्री लाउडस्पीकर का ऑफर
इससे पहले मुंबई बीजेपी ने भी मांग की थी कि मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाए जाएं. मुंबई: महाराष्ट्र बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने मुफ्त में लाउडस्पीकर देने का ऐलान किया है. सबसे अमीर नेताओं में शामिल मोहित कंबोज ने ट्वीट कर लिखा है कि "जिस किसी को भी मंदिर में लाउडस्पीकर लगाना है, वे हमसे मुफ्त में मांग सकता है. सभी हिंदुओं की एक आवाज होनी चाहिए! जय श्री राम! हर हर महादेव!". ये प्रस्ताव ऐसे समय पर दिया गया है, जब बीजेपी और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही हैं. मंदिर में लगाने के लिए जिसको लाउड स्पीकर ( भोंगे ) चाहिए वो निशुल्क हमसे माँग सकता हैं !
सभी हिंदू की एक आवाज़ होनी चाहिए ! मंदिरावर हनुमान चालिसा यासाठी भोंगे आम्ही देवू ज्यांना लावायचे आहेत त्यांना !
हिंदु एकता आवाज आलाच पाहिजे ! जय श्री राम ! हर हर महादेव !
— Mohit Kamboj Bharatiya - मोहित कंबोज भारतीय (@mohitbharatiya_) April 4, 2022 यह भी पढ़ें इसी मांग के चलते महाराष्ट्र के कई हिस्सों में MNS नेताओं की ओर से लाउडस्पीकर पर हनुमान चा...