Posts

Showing posts with the label delhicrimenews

40 करोड़ का सोना लुटने से बचा, मुथूट फाइनेंस के ऑफिस में स्ट्रांग रूम तक पहुंच चुके थे बदमाश

Image
गोविंदपुरी की पुलिस ने चार अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार किया नई दिल्ली: गोविंदपुरी की पुलिस ने चार अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से गैस कटर, गैस सिलेंडर, ड्रिल मशीन, स्क्रू ड्राइवर और रॉड को बरामद किया. जानकारी के मुताबिक, आठ अप्रैल को TA ब्लॉक स्थित मुथूट फाइनेंस लिमिटेड में सेंधमारी के संबंध में अहले सुबह 02:00 बजे गोविंदपुरी थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में चार लोगों को देखा था जो खिड़की तोड़कर कार्यालय के अंदर घुसे थे.  यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि अंदर प्रवेश करने के तुरंत बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए. वे स्ट्रांग रूम में घुसने ही वाले थे, जहां 40 करोड़ रुपए का सोना रखा हुआ था. तब तक अलार्म बज चुका था और अलकनंदा स्थित उनके मुख्यालय पर अलर्ट पहुंच गया था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक टीम गठित की गयी.  टीम ने इमारत के अंदर आरोपी व्यक्तियों की व्यापक रूप से  तलाश की. पुलिसकर्मियों द्वारा की गई सावधानीपूर्वक खोज से चार आर...

कालकाजी मंदिर में श्रद्धालु की चेन को उचक्के ने धक्का-मुक्की कर उड़ाया, पुलिस की गिरफ्त में अपराधी

Image
कालकाजी मंदिर में श्रद्धालु की चेन को उचक्के ने धक्का-मुक्की कर उड़ाया नई दिल्ली: कालकाजी मंदिर में भक्त से सोने की चेन छीनने वाले एक स्नैचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि आठ अप्रैल को नवरात्रि उत्सव के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कालकाजी मंदिर में सिपाही धर्मेंद्र और सिपाही  अंबेश को तैनात किया गया था. ड्यूटी के दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को मदद के लिए चिल्लाते सुना. यह महसूस करते हुए कि कुछ गलत हो गया है, पुलिस दल मौके पर पहुंचा, जहां उसने देखा कि एक व्यक्ति कतार में खड़े भक्तों के साथ धक्का मुक्की कर भागने की कोशिश कर रहा था. पुलिस टीम ने सूझबूझ का इस्तेमाल कर उसे पकड़ लिया. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7/?feed_id=19910&_unique_id=62528ff86ad6e

दिल्ली में नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप, बाद में उसी के कपड़ों से गला घोंटकर की हत्या, एक गिरफ्तार

Image
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला इलाके में एक 14 साल की लड़की को अगवा कर उसके साथ 2 लोगों ने गैंगरेप किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे की तलाश जारी है. यह भी पढ़ें बाहरी उत्तरी दिल्ली के डीसीपी बृजेंद्र सिंह के मुताबिक, 15 फरवरी को नरेला इलाके के रहने वाले एक शख्स ने सूचना दी कि उसकी 14 साल की बेटी गायब है. पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की. इसी बीच 19 फरवरी को नरेला के सन्नोथ गांव के रहने वाला राहुल रॉय नाम के शख्स ने सूचना दी कि उसकी दुकान से बदबू आ रही है और दुकान में काम करने वाला एक शख्स और उसका कारोबारी पार्टनर गायब है.  पुलिस के अनुसार, राहुल रॉय किसी काम से झांसी गए थे और उन्होंने 19 फरवरी को लौटकर दुकान खोली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया. शव को एक बैग में रखकर उपले से ढका गया था. गायब हुई लड़की के परिवार वालों ने बताया कि ये उनकी बेटी का शव है. पुलिस ने जांच के बाद राहुल के कारोबारी पार्टनर को 20-21 फरवरी की रात सन्नोथ गांव के बाहर से गिरफ्तार...

फूलमंडी IED मामला : चोरी की बाइक से विस्फोटक लेकर पहुंचे थे संदिग्ध, दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन से हुई बरामद

Image
नई दिल्ली: गाजीपुर फूल मंडी में लावारिस बैग में विस्फोटक मिलने के मामले में स्पेशल सेल तफ्तीश में जुटी है. स्पेशल सेल की जांच में पता चला है कि संदिग्धों ने गाजीपुर फूल मंडी में विस्फोटकों को चोरी की बाइक से लाया था. स्पेशल सेल ने इस काले रंग की स्प्लेंडर बाइक को बरामद भी कर लिया है. बाइक दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में खड़ी थी. यह भी पढ़ें सीसीटीवी कैमरे में काले रंग की स्प्लेंडर बाइक देखी गई थी, जिसके बाद से ही इसकी तलाश जारी थी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि साल 2020 में दिल्ली के शास्त्री पार्क से बाइक चोरी की गई थी. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा था कि इसी स्प्लेंडर बाइक में बैठकर 2 संदिग्ध गाजीपुर गए थे और IED को प्लांट किया था. इसके बाद दोनों सीमापुरी गए थे.  स्पेशल सेल ने बरामद की बाइक.  गौरतलब है कि गाजीपुर फूल मंडी में मिले आईईडी केस के मामले में पुलिस ने ओल्ड सीमापुरी में एक घर की तलाशी ली थी. यहां आईईडी मिला था. हालांकि,  इस घर में रहने वाले संदिग्ध किरायेदार फरार हैं. स्पेशल सेल की तफ्तीश में पता चला है कि ओल्ड सीमापुरी से मिले IED में 3 किलोग्राम विस्फोटक का इस्त...