भारत-आसियान डिजिटल कार्य योजना (India–ASEAN Digital Work Plan) को मंज़ूरी दी गई
First Published: February 1, 2022 | Last Updated:February 1, 2022 दूसरे ADGMIN के दौरान, भारत और आसियान देशों ने भारत-आसियान डिजिटल कार्य योजना (India–ASEAN Digital Work Plan) को मंजूरी दी है। ADGMIN का अर्थ ASEAN Digital Ministers Meet है। यह बैठक वर्चुअली आयोजित की गई थी। योजना के बारे में इस योजना के तहत देश 5G, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, साइबर फोरेंसिक और उन्नत उपग्रह संचार जैसी डिजिटल प्रौद्योगिकियों के उभरते क्षेत्रों में अपने ज्ञान को साझा करेंगे। वे एक साथ काम करेंगे और इंटरनेट हैकिंग, मोबाइल फोन चोरी से लड़ने के लिए प्रौद्योगिकियों का विकास करेंगे। साथ ही, वे चोरी हुए मोबाइल फोन के गलत असामाजिक उपयोग से निपटने के लिए योजना तैयार करेंगे। ADGMIN क्या है? यह एक वार्षिक बैठक है। इस बैठक में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य, जापान, यूरोपीय संघ, चीन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे संवाद भागीदारों ने भाग लिया। 2022 ADGMIN बैठक के दौरान, देशों ने डिजिटल सहयोग को मजबूत करने की रणनीतियों के बारे में चर्चा की। आसियान आसियान देशों में शामिल हैं : ...