Posts

Showing posts with the label CropinaccountInsurancecompensation

मध्य प्रदेश में फसल बीमा के 'सिंगल क्लिक' वाले दावों की क्या है हकीकत? क्यों बैंकों के चक्कर काट रहे किसान?

Image
12 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल में बटन दबाकर ऐलान किया था कि 49 लाख 85000 से अधिक किसानों के खाते में 7,618 करोड़ रुपये से अधिक फसल बीमा राशि पहुंच गई है. इस योजना से प्रति किसान 15,282 रुपये का लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री ने बैतूल में कहा था कि करोड़ों की राशि भेज दी गई. लेकिन उसी बैतूल में कुछ दिनों पहले किसानों ने फसल बीमा की रकम को लेकर प्रदर्शन किया था. किसानों ने 25 किलोमीटर पैदल चलकर एक घंटे तक चक्का जाम किया था. जब NDTV ने कुछ किसानों से बात की, तो उनमें से पप्पू पानसे नाम के किसान ने कहा कि, "अधिकारियों ने बोला कि बीमा कटवाओ तो आगे मुआवजा मिल जाएगा. मक्का कहीं डूब ना जाए, तो हमने बीमा कटवा दिया. लेकिन हमें बीमा का कोई रकम नहीं मिला है." वहीं, एक और किसान अकरम पटेल का कहना है कि, "यहां 11 पंचायत ऐसी है जिन्हें निरंक बता दिया गया है. हमें एक पैसा भी नहीं मिला है." एक अन्य किसान रामू बारसकर ने कहा कि, "2014 से बीमा राशि भरते आ रहे हैं. लेकिन अभी तक बीमा का फायदा नहीं मिला है. बीमा का लाभ तीन पंचायत के लोगों को नहीं मिला है." वहीं,...