Posts

Showing posts with the label Tata

Tata को लीज पर दिया गया GSAT-24 सैटेलाइट, 22 जून को होगा लॉन्‍च

Image
भारत के कम्‍युनिकेशन सैटेलाइट जीसैट-24 (GSAT-24) को 22 जून को फ्रेंच गुयाना के कौरौ से एरियनस्पेस द्वारा लॉन्च किया जाएगा। देश की स्‍पेस एजेंसी इसरो ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि  भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग (DoS) के तहत आने वाली न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने इसे पहले डिमांड ड्राइवन मिशन के तहत शुरू किया है। NSIL एक पीएसयू है, जो टाटा स्काई के लिए इस  डिमांड-ड्राइवन कम्‍युनिकेशन सैटेलाइट को लॉन्‍च करने जा रही है।   जीसैट-24 एक 24-Ku बैंड कम्‍युनिकेशन सैटेलाइट है। इसका वजन 4,180 किलोग्राम है। यह देशभर में डीटीएच एप्लिकेशन की जरूरतों को पूरा करेगा। एक बयान में इसरो की ओर से बताया गया है कि  NSIL ने पूरी सैटेलाइट कैपिसिटी ‘टाटा प्ले' को लीज पर दी है। टाटा प्‍ले को पहले टाटा स्‍काई के नाम से जाना जाता था।  असेंबली, इंटीग्रेशन और एनवायरनमेंटल टेस्‍ट पूरे करने के बाद GSAT-24 सैटेलाइट को 2 मई को PSR (प्री-शिपमेंट रिव्‍यू) कमिटी ने मंजूदी दी थी। सैटेलाइट और इससे जुड़े इक्विपमेंट को 18 मई को C-17 ग्लोबमास्टर विमान के जरिए लॉन्‍च साइट पर भेज दिया गया था। वहां इसकी हेल्‍थ और पर...

Tata Sky के लिए 22 जून को लॉन्‍च होगा NSIL का सैटेलाइट, लॉन्‍च करेगी एरियनस्पेस

Image
देश के लेटेस्‍ट स्‍पेस PSU ‘NSIL' का टाटा स्काई के लिए पहला डिमांड-ड्राइवन कम्‍युनिकेशन सैटेलाइट 22 जून को लॉन्‍च किया जाएगा। यह लॉन्‍च एरियनस्पेस (Arianespace) द्वारा किया जाएगा। चार टन के केयू-बैंड जीसैट-24 सैटेलाइट को न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के लिए इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने डेवलप किया है। यह देश में हाई-क्‍वॉलिटी टेलीविजन, टेलिकम्‍युनिकेशन और ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज देगा। एरियनस्पेस ने एक बयान में बताया है कि साल का एरियन 5  दो जियोस्‍टेशनरी टेलिकम्‍युनिकेशन सैटेलाइट्स- MEASAT-3d और GSAT-24 का चक्‍कर लगाएगा।  बताया गया है कि सैटेलाइट को एरियनस्पेस के दो पुराने कस्‍टमर्स के लिए लॉन्‍च किया जाएगा। इनमें से एक मलेशियाई सैटेलाइट ऑपरेटर है, जबकि दूसरा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) है। एरियनस्पेस के मुताबिक, यूरोप के स्पेसपोर्ट के गुयाना स्पेस सेंटर से यह लॉन्च 22 जून को किया जाना तय है।  NSIL ने पिछले साल ऐलान किया था कि GSAT-24 की सैटेलाइट कैपिसिटी को Tata Sky की DTH एप्लिकेशन जरूरतों को पूरा करने के लिए लीज पर दिया जाएगा।  बात करें कुछ और स्‍वदेशी लॉन...

टाटा संस (Tata Sons) को सौंपी गई एयर इंडिया (Air India)

Image
First Published: January 28, 2022 | Last Updated:January 28, 2022 एयर इंडिया को टाटा संस को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही एयर इंडिया का प्रबंधन व नियंत्रण टाटा संस के पास आ गया है। टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टैलेस (Talace) द्वारा एयर इंडिया, एयर इंडिया SATS एयरपोर्ट और एयर इंडिया एक्सप्रेस का अधिग्रहण किया गया है। मुख्य बिंदु इससे पहले, एयर इंडिया का पूर्ण स्वामित्व सरकार के पास था। एयर इंडिया, AIXL के साथ, मुख्य रूप से घरेलू अनुसूचित हवाई यात्री परिवहन सेवा, एयर कार्गो परिवहन सेवाएं और अंतर्राष्ट्रीय अनुसूचित हवाई यात्री परिवहन सेवा प्रदान करने के व्यवसाय में कार्यरत्त है। एयर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, मंगलुरु और तिरुवनंतपुरम के हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं प्रदान करती हैं। यह बेंगलुरु हवाई अड्डे पर कार्गो हैंडलिंग सेवाएं भी प्रदान करता है। एयर इंडिया का अधिग्रहण एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और AISATS में केंद्र की हिस्सेदारी खरीदने के लिए टाटा समूह ने अक्टूबर 2021 में केंद्र सरकार के ...

रतन टाटा (Ratan Tata) को असम बैभव पुरस्कार (Assam Baibhav Award) से सम्मानित किया गया

Image
First Published: January 25, 2022 | Last Updated:January 25, 2022 असम सरकार ने 24 जनवरी, 2022 को देश के सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में से एक श्री रतन टाटा को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘असम बैभव’ प्रदान किया। मुख्य बिंदु  हालांकि, कोविड -19 स्थिति के कारण रतन टाटा व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनके प्रतिनिधि को पुरस्कार दिया गया।  असम के मुख्यमंत्री, हिमंत बिस्वा सरमा ने 23 जनवरी को वर्ष 2021 के लिए असम बैभव, असम सौरव और असम गौरव पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की। असम सौरव पुरस्कार प्रोफेसर दीपक चंद जैन, लवलीना बोरगोहेन, प्रोफेसर कमलेंदु देब क्रोरी, डॉ. लक्ष्मणन एस. और नील पवन बरुआ को प्रदान किया गया। असम गौरव पुरस्कार मनोज कुमार बासुमातारी, मुनींद्र नाथ नगेटी, धरणीधर बोरो, हेमोप्रभा चुटिया, डॉ. बसंत हजारिका, कौशिक बरुआ, खोरसिंग तेरांग, आकाश ज्योति गोगोई, नमिता कलिता, डॉ. आसिफ इकबाल, कल्पना बोरो, बॉबी हजारिका और बोरमिता मोमिन को प्रदान किया गया। असम बैभव (Assam Baibhav) यह असम राज्...