Posts

Showing posts with the label JDU

JDU की इफ्तार पार्टी में पहुंचे तेजस्वी यादव को विदा करने खुद CM नीतीश कुमार आए, देखें VIDEO

Image
पटना: पटना (Patna)  में गुरुवार को एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव एक साथ बैठे हुए नजर आए. इस बार मौका था जनता दल यूनाइटेड (JDU) की इफ्तार पार्टी का. इस इफ्तार का आयोजन पटना के हज भवन में किया गया था. सभी दलों के नेताओं को इसके लिए आमंत्रित किया गया था. भाजपा की ओर से बिहार के उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, नंदकिशोर यादव, अवधेश नारायण सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए. तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप भी जदयू की इफ्तार पार्टी में पहुंचे. यह भी पढ़ें तेजस्वी यादव जदयू नेता ललन सिंह के बगल में बैठे थे, तो वहीं, उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ बैठे हुए थे. लेकिन इसमें दिलचस्प बात यह थी कि इफ्तार पार्टी के दौरान नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को खुद से साफा पहनाया. इफ़्तार के पूर्वक प्रतीकात्मक साफ़ा पहनाने की जब मौक़ा आया तो ⁦ @NitishKumar ⁩ ने पहले⁦ @yadavtejashwi ⁩ तब⁦ @tarkishorepd ⁩ और उसके बाद⁦ @jitanrmanjhi ⁩ ⁦ @TejYadav14 ⁩ खुद से दिया ⁦ @ndtvindia ⁩ ⁦ @ya...

'...जाते ही न हैं जी!'- तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेने को लेकर बोले नीतीश कुमार

Image
पटना: तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार के हिस्सा लेने के बाद से बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर जारी है. इधर सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को सफाई देते हुए कहा कि इफ्तार पार्टी में निमंत्रण मिला था तो गए थे, यह परंपरा रही है. इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकालना चाहिए. इफ्तार पार्टी तो सरकार की तरफ से भी हमलोग शुरू से करवा रहे हैं. सभी दलों के नेताओं को बुलाया जाता है. दूसरी पार्टी वाले भी करवाते हैं तो निमंत्रण मिलता है तो इसका सम्मान करना ही चाहिए. ⁦ @NitishKumar ⁩ ने आज ⁦ @yadavtejashwi ⁩ के आयोजित इफ़्तार में भाग लेने के बाद सफ़ाई कुछ इस तर्क से दी ⁦ @ndtvindia ⁩ ⁦ @Anurag_Dwary ⁩ pic.twitter.com/ErmbULJA4I — manish (@manishndtv) April 23, 2022 यह भी पढ़ें बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में शिरकत की थी. इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान, बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन और राबड़ी देवी भी मौजूद थी. गौरतलब है कि इससे पहले पिछली बार गठबंधन टूटने से कुछ दिन पहले 2017 में राबड़ी देवी के आवास पर ...

बिहार : सुशील मोदी की इफ्तार की दावत में पहुंचे नीतीश कुमार सहित कई मंत्री

Image
पटना के अंजुमन इस्लामिया में सुशील मोदी ने इफ्तार दावत दी. पटना: पहले विधायक के रूप में, फिर उप मुख्यमंत्री के रूप में इफ्तार का आयोजन करते रहे बीजेपी नेता सुशील मोदी ने अब बुधवार को सांसद के रूप में इफ्तार का आयोजन किया. मोदी बिहार में पिछले तीस वर्षों से इफ्तार की दावत आयोजित करते चले आ रहे हैं. बुधवार को आयोजित इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके मंत्रिमंडल के अधिकांश सहयोगी और रविशंकर प्रसाद सहित बिहार बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.  यह भी पढ़ें सुशील मोदी इस इफ़्तार का आयोजन अंजुमन इस्लमिया हाल में करते हैं और इसमें स्थानीय मुस्लिम काफ़ी संख्या में आते हैं. इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से कहा कि ''सीएम साहब (नीतीश कु्मार) इफ्तार में आए हैं. अंजुमन इस्लामिया जो कि एक ऐतिहासिक स्थल है, कितना अच्छा बन गया है. यहां इफ्तार की पहली दावत हुई है. सुशील मोदी जी पिछले कई साल से दावत देते रहे हैं. सीएम साहब खुद भी इफ्तार की दावत देते रहे हैं. कोरोना काल के दौरान दो साल यह आयोजन नहीं हुआ. इस बार अरुण सिन्हा, सुश...

बिहार में नीतीश और बीजेपी ने एक दूसरे के उम्मीदवार को विधानपरिषद चुनाव में कैसे हराया

Image
Bihar MLC Election 2022 : बिहार विधानपरिषद चुनाव नतीजों को लेकर में बीजेपी-जेडीयू में खींचतान पटना: बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. जेडीयू और बीजेपी विधानपरिषद चुनाव (Bihar MLC Election )  में  एक दूसरे पर उम्मीदवारों को हराने का आरोप लगा रहे हैं. सबसे पहले नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड जिसके 11 में से छह उम्मीदवार हारे, उसके अनुसार मधुबनी सीट पर भाजपा के भीतरघात के कारण पार्टी प्रत्याशी विनोद सिंह चौथे स्थान पर रहे क्योंकि यहां से बाग़ी सुमन महासेठ जो पिछले बार भाजपा के टिकट पर जीते थे, उनके ख़िलाफ़ ना भाजपा ने न कोई कार्रवाई की और महासेठ चुनाव प्रचार के दौरान ये कहते रहे कि वो जीत कर आख़िरकार भाजपा के पाले में ही जाएंगे. इसके बाद बेगूसराय सीट पर यही रोना भाजपा का है, इसके अनुसार उनके सिटिंग विधान पार्षद रजनीश कुमार कांग्रेस के राजीव कुमार से इसलिए हारे क्योंकि जनता दल यूनाइटेड के नेता और समर्थित वोटर का झुकाव इसलिए राजीव के तरफ़ था क्योंकि वो जनता दल यूनाइटेड के विधायक संजीव के भाई हैं. इसलिए वहां भीतरघात का शिकार भाजपा प्रत्याशी हुए.  यह भी पढ़ें वैसे ह...

बिहार : छेड़छाड़ करने पर जेडीयू नेता को महिलाओं ने थाने के सामने धुन डाला

Image
बिहार के रोहतास जिले में जेडीयू नेता मोद नारायण सिंह को महिलाओं ने पीटा. पटना: बिहार के रोहतास जिले के डेहरी में एक महिला के साथ छेड़खानी करने पर जेडीयू के एक नेता मोद नारायण सिंह की महिलाओं ने महिला थाने के गेट के पास जमकर पिटाई कर दी. महिलाओं की पिटाई से घबराए आरोपी नेता ने थाने में भागकर अपनी जान बचाई. यह भी पढ़ें बताया जाता है कि मोहन बिगहा की रहने वाली एक महिला कल सब्जी लेकर अपने घर जा रही थी. इस दौरान जेडीयू के श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोद नारायण सिंह ने उसे अपने घर में किसी बहाने से बुला लिया तथा दरवाजा बंद करके कथित रूप से छेड़खानी करने लगा. पीड़ित महिला किसी तरह घर के छत पर भागी और शोर मचाना शुरू कर दिया. तब आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और उसे वहां से निकाला.  महिला इसकी शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची, लेकिन अपने खिलाफ मामला थाने में जाते देखकर आरोपी जेडीयू नेता अपने दो अन्य गुर्गों के साथ थाने पहुंच गया महिलाओं को फिर से धमकाने लगा.  इसके बाद पीड़ित महिला के साथ आई अन्य महिलाएं उग्र हो गईं. उन्होंने महिला थाने के गेट के पास ही नेता पर लात, मुक्का तथा घूंसों की बरसात कर दी...