Posts

Showing posts with the label Newcoronacases

Coronavirus India Updates: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,080 नये मामले, 47 मरीजों की मौत

Image
देश में सक्रिय मामले  घटकर 1,81,075 रह गए हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर) देश में पिछले 24 घंटे में 13,405 नए केस दर्ज किए गए हैं. आज के नए मामले बीते दिन की अपेक्षा 16.5 प्रतिशत कम हैं. साथ ही देश में 24 घंटे में 235 लोगों की मौतें दर्ज की गई हैं. इसके बाद देश में मौतों की कुल संख्‍या बढ़कर के 5,12,344 दर्ज की गई है. साथ ही देश में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में सक्रिय मामले  घटकर 1,81,075 रह गए हैं. बीते 24 घंटे के दौरान देश में 34,226 लोग ठीक भी हुए हैं. अगर वैक्सीनेशन के आंकड़ों की बात करें तो ताजा अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 35,50,868 वैक्सीन डोज दिए गए और अब तक देश में कुल 1,75,83,27,441 डोज़ दिए जा चुके हैं.   महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,080 नये मामले, 47 मरीजों की मौत न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 1,080 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,60,317 हो गयी जबकि 47 और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,43,633 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी. इ...

Covid-19 Updates: भारत में पिछले 24 घंटे में 13,405 नए COVID-19 केस, कल से 16.5% कम

Image
Covid-19 New Cases : देशभर में 15,000 कम दर्ज हुए मामले. (प्रतीकात्मक तस्वीर) नई दिल्ली: Coronavirus Updates : भारत में मंगलवार की सुबह तक पिछले 24 घंटे में 13,405 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं. आज के नए मामले सोमवार को नए मामलों के मुकाबले 16.5 प्रतिशत कम हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 235 मौतें दर्ज हुई हैं. इनमें से 41 मौतें केरल ने बैकलॉग के तौर पर जोड़ा है. नए केस दर्ज होने के बाद देश में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 42,851,929 हो गई है. फिलहाल देश में कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,81,075 है. एक्टिव केस संक्रमण के कुल मामलों का 0.42 फीसदी हैं. यह भी पढ़ें अब तक देश में कोविड से कुल 42,158,510 लोग ठीक हो चुके हैं. पिछले एक दिन में 34,226 लोग कोविड से रिकवर हुए हैं. रिकवरी रेट 98.38% चल रहा है. 235 मौतों के साथ अब अबतक भारत में कोविड से मरने वालों की संख्या 512,344 हो चुकी है. ये भी पढ़ें :  महाराष्ट्र में कोरोना से हुई मौतों के मुआवजे के लिए सरकारी आंकड़े से दोगुना ज्यादा अर्ज़ियां डेली पॉजिटिविटी रेट 1.24% पर चल रहा है. वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.98% पर है. ...

Delhi Coronavirus Update: राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना से 5 मौतें, 776 नए केस आए

Image
24 घंटे में 901 मरीज डिस्चार्ज हुए (फाइल फोटो) नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में कमी के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोविड-19 का कहर घटता दिख रहा है. दिल्ली में बुधवार को पिछले 24 घंटे में 776 नए मामले दर्ज किए गए. हालांकि, कल के मुकाबले केसों में मामूली बढ़त देखी गई. मंगलवार को  756 नए कोविड केस सामने आए थे. दिल्ली में अब तक कुल 18,53,428 मामले रिपोर्ट हुए हैं. कोरोना संक्रमण दर 1.37 फीसदी हुई.   यह भी पढ़ें बीते 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत हुई है, जिससे शहर में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा बढ़कर 26,086 हो गया है. वहीं, 24 घंटे में 901 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. डिस्चार्ज हुए कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 18,24,145 पहुंच गया है. दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या (यानी जिन कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा) 3,197 रह गई है. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.17 फीसदी है. होम आइसोलेशन में 2041 मरीज हैं.  रिकवरी दर 98.42 फीसदी है. कोरोना डेथ रेट 1.41 प्रतिशत है. READ ALSO: 'कोरोना केसों में आई कमी के मद्देनजर अतिरिक्‍त पाबंदियों में दें रियायत' : केंद...