Posts

Showing posts with the label Corona

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 675 नए मामले आए सामने, पांच मरीजों की मौत

Image
मुंबई में संक्रमण के 77 मामले सामने आए जबकि मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया. मुंबई: महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 675 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 78,66,380 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि पांच और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 1,43,706 तक पहुंच गई है. यह भी पढ़ें विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 1,225 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 77,12,568 हो गई है. राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 6,106 रह गई है. बीते 24 घंटे में 65,821 नमूनों की कोविड-19 रोधी जांच की गई. अब तक 7,79,40,925 नमूनों की जांच की जा चुकी है. मुंबई में संक्रमण के 77 मामले सामने आए जबकि मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया. यह भी पढ़ें:  दिल्ली में कोरोना के 344 केस मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या में भी आई गिरावट Coronavirus India Updates: गुजरात में कोविड-19 के 162 नए मामले, दो और लोगों की मौत IIT कानपुर के शोधकर्ताओं ने बताया, भारत में कब आ सकती है कोरोना की चौथी लहर... कोरोना के बाद...

दिल्ली में कोविड की तीसरी लहर के लिए 50,000 ऑक्सीजन उपलब्धता वाले बिस्तर का लक्ष्य

Image
वर्तमान में 16,180 ऑक्सीजन उपलब्धता वाले बिस्तरों के अलावा 3,619 आईसीयू बिस्तर हैं. नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए 50,000 ऑक्सीजन उपलब्धता वाले बिस्तरों के साथ ही 12,059 आईसीयू बिस्तर स्थापित करने की योजना बनायी है. दिल्ली के अस्पतालों में वर्तमान में 16,180 ऑक्सीजन उपलब्धता वाले बिस्तरों के अलावा 3,619 आईसीयू बिस्तर हैं. बंगाल में कोरोना के 19,286 नए केस सामने आए, पॉजिटिविटी रेट रिकॉर्ड स्तर पर दिल्ली सरकार के बिस्तरों की संख्या में वृद्धि करने की योजना के मुताबिक, पहले चरण में ऑक्सीजन उपलब्धता वाले बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 28,645, दूसरे चरण में 37,000 और तीसरे चरण में इसे बढ़ाकर 50,000 बिस्तर किया जाएगा. वहीं, पहले चरण में आईसीयू बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 8,041, दूसरे चरण में 10,594 और तीसरे चरण में 12,059 किए जाने का लक्ष्य है. दिल्ली में टेस्‍ट कराने वाला हर चौथा व्यक्ति कोरोना संक्रमित, पिछले 24 घंटों में 19166 नए मामले दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में सोमवार को अधिकारियों ने कहा कि श...

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 4737 नए मामले, एक बच्ची की मौत

Image
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी संक्रमित पाए गए हैं और वह घर पर पृथक-वास में हैं. पटना: बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4737 नए मामले सामने आए हैं. वहीं संक्रमण से छह वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गयी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में 4737 नए मामलों में सबसे अधिक 2566 मामले पटना में सामने आए हैं. यह भी पढ़ें बंगाल में कोरोना के 19,286 नए केस सामने आए, पॉजिटिविटी रेट रिकॉर्ड स्तर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी संक्रमित पाए गए हैं और वह घर पर पृथक-वास में हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर सोमवार को उक्त जानकारी साझा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार संक्रमित हो गए हैं और चिकित्सकों की सलाह पर वह घर में पृथक वास में हैं. उन्होंने सभी से सावधानियां बरतने की अपील की है. बिहार में पिछले मंगलवार को कैबिनेट की बैठक से ठीक पहले प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री सहित कई मंत्री संक्रमित पाये गए थे जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पटना में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जाने वाले कई कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया था. कहीं भी भारी भीड़ से कोरोना के मामलों...

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 33,470 नए मरीज, मुंबई में भी 13 हजार से अधिक मामले

Image
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 31 नए मामले भी दर्ज किए गए हैं. मुंबई: दुनियाभर में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है, वहीं भारत में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है. इस बीच सोमवार को भी बड़ी संख्या में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, हालांकि आंकड़ा पिछले दिन के मुकाबले 10918 कम है. वहीं राजधानी मुंबई में भी 13 हजार से अधिक नए मरीजों की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 33,470 नए मामले सामने आए हैं. यह भी पढ़ें कहीं भी भारी भीड़ से कोरोना के मामलों में उछाल आएगा, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने माना इस दौरान राज्य में संक्रमण से आठ मरीजों की मौत भी हुई है. वहीं महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 31 नए मामले भी दर्ज किए गए हैं. नए मामलों के साथ ही राज्य में अब तक संक्रमण के 69,53,514 मामले सामने आ चुके हैं जबकि इसके कारण 1,41,647 मरीज दम तोड़ चुके हैं. बंगाल में कोरोना के 19,286 नए केस सामने आए, पॉजिटिविटी रेट रिकॉर्ड स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजधानी मुंबई की बात करें तो इस दौरान कोरोना संक्रमण के 13,648 नए मामले ...

कोविड-19: हिमाचल प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू लागू, शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों को अनुमति

Image
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में ये निर्णय लिए गए. शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को राज्य में रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू करने का निर्णय किया ताकि कोविड-19 को फैलने से रोका जा सके. यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी. उन्होंने बताया कि राज्य में इंडोर खेल परिसर तथा सिनेमा हॉल भी बंद करने का निर्णय किया गया है और शादी तथा बैंक्वेट हॉल में 50 फीसदी लोगों की मौजूदगी की अनुमति देने का निर्णय किया गया है. यह भी पढ़ें तमिलनाडु में कल से नाइट कर्फ्यू, रविवार को रहेगा लॉकडाउन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में ये निर्णय लिए गए. प्रवक्ता ने बताया कि निर्णय किया गया है कि रात में दस बजे से सुबह पांच बजे तक राज्य भर में रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा. इसके अलावा इंडोर खेल परिसरों, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, जिम और लंगर बंद किए जाएंगे. दिल्ली में वी​केंड कर्फ्यू : यहां जाने किन लोगों को मिलेगी बाहर निकलने की छूट उन्होंने बताया कि निर्णय किया गया है कि शादी एवं बैंक्वेट हॉल आदि म...

दिल्ली में पांच माह बाद आए कोरोना के सबसे अधिक मामले

दिल्ली में पांच माह बाद आए कोरोना के सबसे अधिक मामले

'बहुत तेजी से फैलेगा ओमिक्रॉन...' : कोरोना के नए वैरिएंट पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चेताया

'बहुत तेजी से फैलेगा ओमिक्रॉन...' : कोरोना के नए वैरिएंट पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चेताया