Posts

Showing posts with the label ParliamentBudgetSession2022newsinhindi

Parliament LIVE Updates: विपक्ष ने सदन में की पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा की मांग

Image
Budget Session 2022 : विपक्ष ने आज सदन में की पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा की मांग Parliament Budget Session 2022 LIVE Updates: आज राज्यसभा में दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 पेश हो सकता है. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रस्ताव है कि लोक सभा द्वारा पारित दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 में और संशोधन करने वाले विधेयक पर विचार किया जाए. वहीं आज भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर संदन में विपक्ष चर्चा की मांग दोहराता रहा.  कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि हर रोज पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं. एलपीजी भी महंगी होती जा रही है. सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं है. अगर आप हमें बोलने का यहां मौका नहीं देंगे तो हम कहां बोलेंगे.  तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर ने कहा कि हम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि पर एक चर्चा चाहते हैं. यदि नियम 267 के तहत चर्चा की अनुमति नहीं है तो कृपया मूल्य वृद्धि पर आधे घंटे की चर्चा की अनुमति दें. इस पर राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि ठीक है. शून्यकाल शुरू होने दें बता दें कि भारत में मंगलवार...