VIDEO: "मैं राम को नहीं मानता, राम कोई भगवान नहीं" - जीतन राम मांझी का विवादित बयान
जीतन राम मांझी ने भगवान राम पर दिया विवादित बयान (फाइल फोटो) पटना: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं. जमुई जिले के सिकंदरा में भीमराव अंबेडकर जयंती में शामिल होने आए मांझी ने लोगों को संबोधित करते हुए भगवान राम पर ही सवाल उठा दिए. उन्होंने कहा कि राम कोई भगवान नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह रामायण लिखने वाले वाल्मीकि और तुलसीदास को मानते हैं, पर राम को नहीं जानते. वे यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि राम भगवान थोड़े ही थे, वे तो तुलसीदास और बाल्मीकि रामायण के पात्र थे. उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पूजा पाठ करने से कोई बड़ा नहीं होता. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को पूजा पाठ करना बंद कर देना चाहिए. हम राम को नहीं मानते ये कहना हैं बिहार में भाजपा के सहयोगी @jitanrmanjhi का जो अंबेडकर जयंती के बहाने अपने पुराने बयान को फिर दोहराया @ndtvindia @Anurag_Dwary pic.twitter.com/DXNX7Qf7ed
— manish (@manishndtv) April 15, 2022 यह भी पढ़ें ब्राह्मणों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो ब्राह्म...