Posts

Showing posts with the label cleaningplasticwaste

पीएम मोदी ने प्लास्टिक कचरा साफ करने के लिए की ओडिशा के युवक की तारीफ

Image
ओडिशा में सफाई में जुटे युवक राहुल महाराणा की पीएम मोदी ने तारीफ की है. भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने समुद्र तट से प्लास्टिक कचरा साफ करने के प्रयासों के लिए ओडिशा के पुरी जिले के 22 वर्षीय युवक की रविवार को प्रशंसा की. प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात' रेडियो कार्यक्रम में राहुल महाराणा (Rahul Maharana) के नाम का जिक्र किया, जो स्नातक करने के बाद सुरक्षा कर्मी के तौर पर काम करता है और छुट्टी वाले दिन रविवार को शहर से प्लास्टिक का कचरा साफ करता है. यह भी पढ़ें पीएम मोदी ने कहा, ‘‘एक और स्वच्छग्रही ओडिशा में पुरी के राहुल महाराणा हैं. राहुल प्रत्येक रविवार को सुबह-सुबह पुरी में तीर्थ स्थलों पर जाते हैं और वहां प्लास्टिक कचरा साफ करते हैं. उन्होंने अभी तक सैकड़ों किलोग्राम प्लास्टिक कचरा और गंदगी साफ की है.'' उन्होंने ऐसे ही स्वयंसेवी कार्यों के लिए नासिक के चंद्रकिशोर का भी जिक्र किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘चाहे पुरी का राहुल हो या नासिक का चंद्रकिशोर, उन्होंने हमें काफी कुछ सिखाया है. नागरिकों के तौर पर हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए...