Posts

Showing posts with the label ऑनलाइनकक्षाएं

स्कूलों को फिर से खोलने के लिए केंद्र ने कोविड दिशा निर्देशों में किया संशोधन, यह हैं जरूरी शर्तें

Image
"सोशल डिस्टेंसिंग" वाक्यांश को अब "फिजिकल डिस्टेंसिंग" से बदल दिया जाएगा. नई दिल्ली: कोरोना के केस कई राज्यों में कम होने पर स्कूल एक ​बार फिर से खोलने को लेकर केंद्र ने कोविड दिशा निर्देशों में संशोधन किया है. आज जारी स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल के लिए संशोधित दिशानिर्देश अनुसार अब राज्य तय करेंगे कि क्या स्कूलों को फिजिकल क्ला​सेस के लिए माता-पिता से सहमति मांगनी है या नहीं. इसके अलावा स्कूल में संगीत, खेल और कला में समूह गतिविधियों को राज्यों द्वारा जारी किए गए कोविड-19 के दौरान मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार अनुमति दी जा सकती है. शिक्षा मंत्रालय ने आज कहा कि 11 राज्यों में स्कूल पूरी तरह से खुले हैं और नौ में बंद हैं. यह भी पढ़ें कई अभिभावक और शिक्षक मांग कर रहे हैं कि स्कूलों में फिजिकल क्लासेस फिर से शुरू की जाएं, उन्होंनेक ऑनलाइन कक्षाओं को अपर्याप्त पाया है. इंटरनेट और स्मार्ट उपकरणों तक पहुंच पर निर्भरता ने आर्थिक रूप से पिछड़े समूहों और अन्य कमजोर वर्गों के छात्रों को भी बुरी तरह प्रभावित किया है और कई विशेषज्ञ इसे "खोई हुई पीढ़ी" कहते...

गुजरात में पांच फरवरी तक जारी रहेगी कक्षा एक से नौ तक के छात्रों की ऑनलाइन क्लास

Image
प्रतीकात्मक फोटो. अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने सोमवार को कहा कि कक्षा एक से नौ तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं वर्तमान COVID-19 संक्रमण के हालात को देखते हुए पांच फरवरी तक जारी रहेंगी. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में कक्षा एक से नौ तक के लिए स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा जारी रखने का निर्णय लिया. सरकार ने कहा कि कक्षा एक से नौ तक के छात्रों के लिए पांच फरवरी तक ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने का निर्णय छात्रों और उनके स्वास्थ्य के व्यापक हित में लिया गया है. यह भी पढ़ें राज्य में कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि के बाद सरकार ने सात जनवरी को 31 जनवरी तक कक्षा एक से नौ तक के स्कूलों में व्यक्तिगत कक्षाओं की अनुमति देने के खिलाफ फैसला किया था. ऑफ़लाइन शिक्षा के बारे में एक नया निर्णय पांच फरवरी को लिया जाएगा. विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात में सोमवार को कोरोना के 6,679 मामले दर्ज किए गए, जो 10 जनवरी के बाद से सबसे कम हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 11,60...