Posts

Showing posts with the label JammuKashmirEncounter

जम्‍मू कश्‍मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Image
सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी को मार गिराया गया. (फाइल फोटो) श्रीनगर: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा (Terrorist Killed)  गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां में जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया.  यह भी पढ़ें उन्होंने बताया कि अभी मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं हुई है और न ही यह पता चला है कि वह किस समूह से जुड़ा हुआ था. पुलवामा हमले की बरसी : नितिन गडकरी ने शहीदों को किया नमन, कहा- उनका बलिदान देश नहीं भूलेग बता दें कि एनआईए ने बुधवार को दो मामलों के संबंध में जम्मू-कश्मीर में करीब दर्जनभर स्थानों पर छापेमारी की थी. पहला मामला आईईडी बरामद होने से संबंधित है जबकि दूसरा ...