Posts

Showing posts with the label Foundation

भारत सरकार ने पावर फाउंडेशन (Power Foundation) की स्थापना की

Image
First Published: March 15, 2022 | Last Updated:March 15, 2022 पावर फाउंडेशन बिजली और संबद्ध क्षेत्रों के लिए सरकार द्वारा स्थापित एक नीति वकालत सोसाइटी है। पावर फाउंडेशन की स्थापना पावर फाउंडेशन बिजली मंत्रालय के तत्वावधान में गठित एक सोसायटी है। यह NTPC, Powergrid, REC, PFC, NHPC, THDC, NEEPCO और SJVN जैसे प्रमुख बिजली क्षेत्र के CPSEs द्वारा सोसायटी अधिनियम के तहत पंजीकृत है। पावर फाउंडेशन की संरचना पावर फाउंडेशन के अध्यक्ष आर.के. सिंह, बिजली और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हैं। एक खोज-व-चयन समिति ने पूर्व बिजली सचिव संजीव नंदन सहाय को पावर फाउंडेशन के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया। पावर फाउंडेशन के कार्य पावर फाउंडेशन का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों की ओर परिवर्तन में भारत की सहायता करना है। यह राज्य सरकारों और व्यवसायों को अत्याधुनिक अनुसंधान में मदद करेगा। यह एक नीति वकालत निकाय के रूप में कार्य करेगा और राज्यों को सभी के लिए स्थायी ऊर्जा प्रदान करने में मदद करने के लिए डेटा, नीति सिफारिशें और वास्तविक दुनिया के समाधान प्रदान करेगा। भारत...

पीएम मोदी ने लांच की पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन (Pandit Jasraj Cultural Foundation)

Image
First Published: January 30, 2022 | Last Updated:January 30, 2022 28 जनवरी, 2022 को, पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन को दिवंगत भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की 92वीं जयंती के अवसर पर लॉन्च किया गया । मुख्य बिंदु  इस लॉन्च के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन इवेंट में बात की और उन्हें याद किया। पीएम ने लोगों से भारतीय संगीत को दुनिया के सामने ले जाने का आग्रह किया और लोगों से संगीत पर आधारित स्टार्ट-अप स्थापित करने के लिए कहा। पीएम ने सांस्कृतिक फाउंडेशन से भारतीय संगीत के वैश्वीकरण पर ध्यान केंद्रित करने का भी अनुरोध किया। पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन  (Pandit Jasraj Cultural Foundation) पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन की स्थापना पंडित जसराज के बेटे शारंग देव पंडित और उनकी बेटी दुर्गा जसराज ने की है। इस फाउंडेशन को भारत की राष्ट्रीय विरासत, कला और संस्कृति की रक्षा, संरक्षण, विकास और बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। पंडित जसराज कौन थे? पंडित जसराज एक भारतीय शास्त्रीय गायक थे। वह मेवाती घराने से सम्बंधित थे। उनका संगीत करियर 75 वर्ष...