यूक्रेन पर रूस का हमला : भारतीय राजदूत ने भारतीयों से स्थिति का सामना शांत रहकर और धैर्य के साथ करने को कहा
रूस-यूक्रेन संकट : भारतीय विदेश मंत्रालय का कंट्रोल रूम (फाइल फोटो) नई दिल्ली: यूक्रेन में भारत के राजदूत ने गुरुवार को उस देश में भारतीयों से अपील की कि वे वर्तमान स्थिति का सामना शांत रहकर और धैर्य के साथ करें. पार्थ सत्पथी ने यूक्रेन में भारतीयों के लिए जारी एक संदेश में कहा कि स्थिति ‘‘अत्यधिक तनावपूर्ण और बहुत अनिश्चित'' है और यह बहुत चिंता का कारण बन रही है. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय और दूतावास इस कठिन परिस्थिति का समाधान खोजने के लिए 'मिशन मोड' पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में 20,000 भारतीय यूक्रेन में हैं जिनमें अधिकतर छात्र हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं कीव से आपसे सम्पर्क कर रहा हूं. आज सुबह हम सभी इस खबर के साथ जागे कि यूक्रेन पर हमला हो गया है. स्थिति अत्यधिक तनावपूर्ण और बहुत अनिश्चित है और इससे निश्चित रूप से बहुत चिंता उत्पन्न हो रही है.'' यह भी पढ़ें राजदूत ने कहा, ‘‘हवाई क्षेत्र बंद है, रेलवे की समयसारिणी अनिश्चित है और सड़कों पर भीड़भाड़ है. मैं सभी से शांत रहने और स्थिति का सामना धैर्य के साथ करने का अनुरोध करता हूं.'' उन्होंने कहा क...