Posts

Showing posts with the label UPCMYogiAdityanath

शिवपाल सिंह यादव ने पीएम मोदी-सीएम योगी को ट्विटर पर किया फॉलो, प्रवक्ता बोले-नए साल में कुछ नया...

Image
लखनऊ: सपा सुप्रीमो और अपने भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)से नाराज चल रहे शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने बीजेपी (BJP) से हाथ मिलाने की संभावनाओं को पंख दे दिए हैं. शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया. इससे उनके बीजेपी में जाने की अटकलों को और बल मिला है. सियासी हलकों में इस नए कदम को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव के सपा गठबंधन को छोड़कर भाजपा में जाने की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है. शिवपाल यादव द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath ) से मुलाकात के बाद अटकलों को बल मिला था. यह भी पढ़ें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि नए साल में कुछ नया होना चाहिए. शिवपाल जी ने हिंदू नव वर्ष के पहले दिन पीएम मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया है. शिवपाल के बीजेपी में जाने की संभावना पर मिश्रा ने कहा...

"धर्म-जाति के संदर्भ में नहीं कहा था", '80-20' वाली अपनी टिप्पणी पर बोले योगी आदित्यनाथ

Image
Assembly Election: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह चुनाव 80 बनाम 20 का है. नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath)  ने दूसरे चरण के चुनाव से ठीक पहले ANI को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि बीजेपी इस बार भी 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि यह चुनाव 80 फीसदी बनाम 20 फीसदी का है. हालांकि, उन्होंने सफाई दी कि '80-20' वाली टिप्पणी 'धर्म-जाति' के संदर्भ में नहीं की है. योगी ने कहा कि 80 प्रतिशत वे हैं जो प्रगति का समर्थन करते हैं जबकि 20 प्रतिशत लोग हर चीज का विरोध करते हैं और नकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं. यह भी पढ़ें ANI से उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और लोगों के आशीर्वाद से, डबल इंजन वाली सरकार दूसरे कार्यकाल के लिए वापस आ रही है. चुनावों ने 80 बनाम 20 दिशा ले ली है. समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस परेशान हैं और हैं पहले चरण के बाद बैकफुट पर हैं.” Assembly Election 2022 LIVE : 'UP में फिर 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे', दूसरे चरण की वोटिंग से ऐन पहले बोले...

CM योगी को गोरखपुर से उम्मीदवार बनाने के फैसले का मौजूदा विधायक अग्रवाल ने किया स्‍वागत

Image
भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर सीट से उम्‍मीदवार बनाया है. (फाइल फोटो) गोरखपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र (Gorakhpur City Assembly Seat) से उम्मीदवार घोषित किए जाने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फैसले का यहां के मौजूदा विधायक डाक्‍टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने स्वागत किया है.  गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने इस सीट से योगी को मैदान में उतारने के पार्टी के फैसले का स्वागत किया और कहा, 'हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं, पार्टी के निर्णय का स्वागत करते हैं.'' यह भी पढ़ें गोरखपुर महानगर और आसपास के जिलों में बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में मशहूर डॉक्टर अग्रवाल को योगी आदित्‍यनाथ ने वर्ष 2002 में भाजपा की तत्कालीन राजनाथ सिंह नीत सरकार में मंत्री रहे एवं पार्टी उम्मीदवार शिवप्रताप शुक्ल के खिलाफ शहर क्षेत्र से हिंदू महासभा के उम्मीदवार के रूप में उतारा. योगी की ताकत और अपनी लोकप्रियता से डॉक्टर अग्रवाल 2002 में चार बार के विधायक एवं तत्कालीन मं...