Posts

Showing posts with the label spacexsatelliteinternet

SpaceX Falcon 9 रॉकेट ने 12वीं बार भरी उड़ान, धरती के निचले ऑर्बिट में छोड़े 53 और सैटेलाइट

Image
SpaceX ने अपना Falcon 9 रॉकेट 12वीं बार सफलतापूर्वक लॉन्च कर किया और फिर यह वापस धरती पर लौट आया, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। फाल्कन 9 को फ्लोरिडा के केप कैनावरल स्पेस फोर्स स्टेशन से 19 मार्च 12:24am (ET) और भारतीय समयानुसार सुबह 9:54 पर धरती के निचले ऑर्बिट में लॉन्च किया गया था। रॉकेट स्पेसएक्स की स्टारलिंक इंटरनेट के 53 सैटेलाइट लेकर गया था। यह फाल्कन 9 फर्स्ट स्टेज की 12वीं उड़ान थी। इसने स्पेसएक्स रॉकेट के पुनर्प्रयोग के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।  एक ट्वीट के माध्यम से SpaceX ने धरती के निचले ऑर्बिट में 53 सैटेलाइट छोड़े जाने की पुष्टि की।  Deployment of 53 Starlink satellites confirmed — SpaceX (@SpaceX) March 19, 2022 एक अन्य ट्वीट में कंपनी ने कहा कि यह पहली बार है जब फाल्कन 9 फर्स्ट स्टेज को 12 वीं बार लॉन्च करने के बाद लैंड किया गया है।  This is the first time a Falcon 9 first stage has launched and landed 12 times! — SpaceX (@SpaceX) March 19, 2022 SpaceX ने रॉकेट लॉन्च को अपनी वेबसाइट पर भी कन्फर्म किया। आप लॉन्च वीडियो को नीचे देख सकते हैं।  स्पेसएक्स के प्रतिन...

SpaceX ने लॉन्‍च किए 48 स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स, 10 हफ्तों में अंतरिक्ष में भेजे 480 उपग्रह

Image
एलन मस्‍क (Elon Musk) के मालिकाना हक वाली स्पेसएक्स (SpaceX) ने 48 और स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में लॉन्च किया है। इन सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में पहुंचाने के लिए फाल्कन-9 (Falcon 9) रॉकेट ने 9 मार्च को अमेरिका के फ्लोरिडा से उड़ान भरी। रॉकेट का पहला स्‍टेज अटलांटिक महासागर में स्थित स्पेसएक्स ड्रोन जहाज पर वापस लौट आया। खास बात यह है कि बीते 10 हफ्तों में स्‍पेसएक्‍स का यह 10वां लॉन्‍च था। हरेक लॉन्‍च में 48 सैटेलाइट्स थे। स्पेसएक्स ने कहा है कि इन सैटेलाइट्स के जरिए वह उन इलाकों में लो-लेटेंसी वाला हाई-स्‍पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंचाना चाहती है, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी मौजूद नहीं है।  एकसाथ मिलकर ये सैटेलाइट्स पृथ्वी की निचली कक्षा में एक बड़ा तारामंडल बनाते हैं, जिसे स्टारलिंक कहा जाता है। स्पेसएक्स पहले ही 2,000 से अधिक ऐसे सैटेलाइट्स को लॉन्‍च कर चुकी है। इस साल के अंत तक कई और सैटेलाइट्स लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है। स्पेसएक्स को 12 हजार से ज्‍यादा स्टारलिंक सैटेलाइट्स को लॉन्‍च करने की इजाजत मिली है।  लॉन्‍च से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए एलन मस्क ने ट्वीट किया...

SpaceX ने अंतरिक्ष में भेजे 50 नए Starlink सैटेलाइट, 2 हजार सैटेलाइट के करीब पहुंची कंपनी

Image
SpaceX ने अंतरिक्ष में 50 नए सैटेलाइट भेजे हैं। ये सैटेलाइट कंपनी ने शुक्रवार को कैलिफोर्निया से SpaceX Falcon 9 रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किए हैं। इन 50 नए सैटेलाइट Starlink के इंटरनेट नेटवर्क में और अधिक बढ़ोत्तरी का काम करेंगे। स्टारलिंक एक सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है जो दुनिया भर में सैटेलाइट के माध्यम से इंटरनेट सेवाएँ मुहैया करवाती है।  SpaceX ने शुक्रवार को एक वेबकास्ट के माध्यम से सैटेलाइट के लॉन्च को दिखाया। इसमें रॉकेट की अपर स्टेज दिखाई गई जब यह  Vandenberg Space Force Base से लॉन्च होने के एक घंटे बाद सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में छोड़ रहा था।  ये 50 नए सैटेलाइट्स जो अंतरिक्ष में छोड़े गए हैं, इनमें अपने स्वयं के थ्रस्टर (धकेलने वाले यंत्र) लगे हैं। इनकी मदद से सैटेलाइट कुछ हफ्तों में स्वयं ही अपने ऑर्बिट में घूमना शुरू हो जाएंगे। पहली स्टेज सफलतापूर्वक प्रशांत महासागर में एक ड्रोनशिप पर लैंड हुई। यह री-यूजेबल बूस्टर का चौथा सफल लॉन्च और लैंडिंग थी।  स्टारलिंक एक स्पेस आधारित सिस्टम है जिसे स्पेसएक्स कई सालों से विकसित कर रही है। यह एक ऐसा सिस्टम है जो...

एलन मस्‍क की SpaceX ने 49 और Starlink सैटेलाइट लॉन्‍च किए, हर घर इंटरनेट पहुंचाने की तैयारी

Image
सैटेलाइट इंटरनेट को पूरी दुनिया में उपलब्‍ध कराने के लिए एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) एक के बाद एक सैटेलाइट लॉन्‍च कर रही है। कंपनी ने 49 और स्‍टारलिंक (Starlink) सैटेलाइट्स लॉन्‍च किए हैं। इस तरह अबतक 2 हजार से ज्‍यादा स्‍टारलिंक उपग्रहों को सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया जा चुका है। ताजा लॉन्‍च ‘फाल्कन 9' रॉकेट के जरिए 19 जनवरी को अमेरिका के फ्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर से हुआ। लॉन्‍च के लगभग 9 मिनट बाद रॉकेट का पहला स्‍टेज पृथ्वी पर वापस आ गया।  SpaceX द्वारा चलाए जा रहे Starlink प्रोजेक्‍ट के तहत सैकड़ों छोटे उपग्रहों के जरिए दुनिया भर में लो-लेटेंसी ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस देने की तैयारी है। कुछ इलाकों में यह सर्विस शुरू भी हो गई है। इस प्रोजेक्‍ट के तहत उन इलाकों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने का सपना है, जो पूरी तरह से जमीनी ब्रॉडबैंड सर्विस से दूर हैं। हालिया लॉन्‍च के बाद एलन मस्‍क ने फाल्कन 9 रॉकेट की एक शानदार तस्‍वीर ट्वीट की। उसके बैकग्राउंड में चंद्रमा उगता हुआ नजर आ रहा है। गौरतलब है कि एलन मस्‍क की नजर नासा (Nasa) के मून मिशन पर भी है, जिसक...