Posts

Showing posts with the label 6000NGOFCRA

6000 NGO के FCRA लाइसेंस रद्द करने के खिलाफ याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Image
6000 NGO के FCRA लाइसेंस रद्द करने के खिलाफ याचिका पर आज SC में सुनवाई है. (फाइल फोटो) नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में आज उस याचिका पर सुनवाई है, जिसमें हजारों गैर-लाभकारी संस्थाओं (NGO) को विदेशी चंदा प्राप्त करने के लिए आवश्यक   FCRA लाइसेंस को नवीनीकृत न करने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है. यह याचिका अमेरिका स्थित एक गैर-सरकारी संगठन ग्लोबल पीस इनिशिएटिव ने दायर की है.   यह भी पढ़ें याचिका में कहा गया है कि FCRA लाइसेंस रद्द करने से COVID-19 राहत प्रयासों पर असर पड़ सकता है क्योंकि देश संक्रमण की तीसरी लहर से जूझ रहा है जबकि इन 6,000 एनजीओ ने अब तक लाखों भारतीयों की मदद की है. याचिका में मदर टेरेसा द्वारा शुरू किए गए मिशनरीज ऑफ चैरिटी का भी जिक्र है. हालांकि केंद्र सरकार ने 6 जनवरी को उसके FCRA लाइसेंस का नवीनीकरण कर दिया था. हेट स्पीच के लिए मुस्लिम नेताओं की भी हो गिरफ्तारी, सुप्रीम कोर्ट से बोली हिंदू सेना याचिका में कहा गया है कि इन हजारों गैर सरकारी संगठनों के FCRA पंजीकरण को अचानक और मनमाने ढंग से रद्द करना संगठनों, उनके कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उन...